Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»मनोरंजन»रिमी सेन ने कार कंपनी के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मुकदमा किया दर्ज 
    मनोरंजन

    रिमी सेन ने कार कंपनी के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मुकदमा किया दर्ज 

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रिमी सेन ने कार कंपनी के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मुकदमा किया दर्ज 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस में नजर आ चुकीं रिमी सेन ने कार कंपनी पर 50 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोका है. उन्होंने  अपनी लग्जरी एसयूवी में आने वाली दिक्कतों से परेशान होकर ये कदम उठाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी कार लैंड रोवर में कई परेशानियां आ रही हैं. कई बार वह शिकायत भी दे चुकी हैं. इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला है. ऐसे में वह मेंटली भी परेशान हो चुकी हैं. उन्होंने लीगल एक्शन लेते हुए 50 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है.

    रिमी सेन ने ये कार 2020 में 92 लाख रुपये की खरीदी थी. एक्ट्रेस का दावा है कि गाड़ी में सनरूफ, स्क्रीन और रिय-एंड कैमरा के साथ साथ साउंड सिस्टम में तकलीकी खराबी आई है. उनका कहना है कि कोविड की वजह से पहले उन्होंने इस कार का इस्तेमाल नहीं किया. अब जब कर रही हैं तो कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने लैंड रोवर कार सतीश मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है जो कि जगुआर लैंड रोवर के डीलर हैं. एक्ट्रेस ने शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी 25 अगस्त को रियर-एंड कैमरा खराब होने की वजह से खंभे से ठुक गई. जब उन्होंने डीलर से शिकायत की तो उन्होंने सबूत मांगे. जबकि इसके साथ साथ कई तरह की तकनीकी खराबी भी वह फेस कर रही हैं.

    रिमी सेन ने नोटिस में कहा है कि डीलर की सर्विसे और मेंटनेंस के साथ साथ कार मैन्युफेक्चरिंग में भी कई तरह की खामिया है. कई बार वह गाड़ी को रिप्येर के लिए भेज चुकी हैं मगर दिक्कतें जस की तस बनी हैं. ऐसे में उन्होंने शारीरिक रूप से जो दिक्कतें हुईं वो अलग, मगर वह मानसिक रूप से भी परेशान रही हैं. ऐसे में वह 50 करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग करती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की भी मांग की है जो उनके कानूनी प्रक्रिया में खर्च होने वाले हैं.

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभारः श्याम बिहारी जायसवाल….

    May 12, 2026

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.