Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री के निर्देश पर थाना प्रभारी सहित छह निलंबित
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर थाना प्रभारी सहित छह निलंबित

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर थाना प्रभारी सहित छह निलंबित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश के कटनी जिले के जीआरपी थाना में दलित महिला और उसके नाती के साथ थाने में मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद थानाप्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 10 माह पुराने एक वीडियो से मध्य प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। वीडियो में कटनी जीआरपी की थाना प्रभारी अरुणा वाहने और अन्य पुलिसकर्मी एक महिला और उसके नाती की डंडे से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। कटनी जिले के झर्राटिकुरिया निवासी 53 वर्षीय कुसुम वंशकार और उनके 16 वर्षीय नाती को अक्टूबर 2023 में कटनी जीआरपी थाने में लेकर आई थी। बताया गया कि कुसुम के जिला बदर स्वजन दीपक वंशकार के विरुद्ध जीआरपी थाने में 19 अपराध दर्ज हैं। चोरी के एक मामले में फरार होने पर उसके खिलाफ 10 हजार का इनाम भी घोषित है। उसकी जानकारी हासिल करने के लिए थाना प्रभारी ने अपने चेंबर में दोनों को बंद कर डंडे से उनकी पिटाई की। थानाप्रभारी के साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी दोनों को पीटते वीडियो में नजर आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन थानाप्रभारी अरुणा वाहने, हेड कांस्टेबल अजय श्रीवास्तव और चार कांस्टेबल वर्षा दुबे, ओमकार सिरसाम, सोहेब अब्बासी एवं सलमान खान को निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में इस तरह के कदाचार की पुनरावृत्ति नहीं होने पाए। इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को वह कांग्रेसियों के साथ प्रकरण से जुड़े पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर कटनी जीआरपी थाने पहुंचे। कांग्रेसियों ने अपनी ओर से शिकायती पत्र देकर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। इस पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर पलटवार किया। कटनी के रंगनाथ नगर थाने में लगभग चार घंटे तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य मारपीट के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। कटनी में महिला और किशोर के साथ जीआरपी थाने में हुई मारपीट के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मध्य प्रदेश के डीजीपी को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि वह मामले की जांच कर रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करें। जिम्मेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिए हैं। इस बारे में एएसपी संतोष डेहरिया का कहना है कि गुरुवार रात साढ़े दस बजे रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने महिला कुसुम वंशकार की शिकायत पर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर शून्य पर मामला दर्ज कर डायरी को जीआरपी थाना भेज दिया है। 

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.