Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने में देरी क्यों, नासा ने बताई वजह; कल्पना चावला से क्या कनेक्शन…
    विदेश

    सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने में देरी क्यों, नासा ने बताई वजह; कल्पना चावला से क्या कनेक्शन…

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने में देरी क्यों, नासा ने बताई वजह; कल्पना चावला से क्या कनेक्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुनीता विलियम्स पिछले एक अरसे से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं।

    उनके साथ बुच विल्मोर भी वहीं पर हैं। आखिर दोनों को स्पेस से वापस लाने में देरी क्यों हो रही है, नासा ने इसकी वजह बताई है।

    इन दोनों को वापस लाने का फैसला एक अन्य भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट से भी जुड़ा हुआ है। वह एस्ट्रोनॉट थी, कल्पना चावला।

    एक फरवरी, 2003 को कल्पना चावला को लेकर लौट रहा स्पेस शटल धरती की परिधि में आते ही आग के गोले में बदल गया था।

    इस स्पेस शटल में छह अन्य अंतरिक्ष यात्री भी थे। उससे पहले 26 जनवरी, 1986 को स्पेस शटल चैलेंजर के फटने से भी 14 अंतरिक्ष यात्रियों ने जान गंवा दी थी।

    अब नासा के जेहन में चल रहा है कि कहीं सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जल्दबाजी भी उनकी जान पर भारी न पड़ जाए।

    यही वजह है कि नासा इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले आठ महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

    नासा के चीफ बिल नेल्सन ने कहा कि यह दो हादसे हमारे फैसलों पर बहुत असर डाल रहे हैं। यही वजह रही कि हमने बोइंग स्टारलाइनर को खाली ही वापस लाने का फैसला किया।

    नेल्सन खुद भी एस्ट्रोनॉट हैं और पहले के दो हादसों को लेकर हुई जांच का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नासा ने कुछ गलतियां की थीं।

    नेल्सन ने कहा कि नासा का कल्चर ऐसा था कि जूनियर फ्लाइट इंजीनियर खतरे की बात करते थे तब भी उन्हें नहीं सुना जाता था। आज लोगों को अपने मन की बात कहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

    यही वजह है कि नासा ने फैसला किया है कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर को फरवरी 2025 में वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक सर्वमान्य फैसला है।

    नासा प्रमुख ने कहा कि स्पेसफ्लाइट खतरों से भरी हुई है। यहां तक कि सबसे सुरक्षित और सबसे नियमित उड़ान में भी खतरा है।

    उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अभी बुच और सुनीता को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रखा गया है। छह जून को जब स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट स्पेस स्टेशन के पास पहुंचा तो इंजीनियर्स ने इसमें कुछ दिक्कतें महसूस कीं। इसमें हिलियम लीक के साथ-साथ कंट्रोल थ्रस्टर्स में भी प्रॉब्लम देखी गई।

    इसके चलते स्टारलाइनर को खाली ही वापस भेज दिया गया था। नासा ने एक बयान में कहा था कि अनिश्चितता और विशेषज्ञों की सहमति की कमी मानव अंतरिक्ष यान के लिए हमारे सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के खिलाफ है। अब स्टारलाइनर छह सितंबर को धरती पर वापस लौटेगा।

    कल्पना चावला की दक्षिणी अमेरिका में आसमान में उस समय मौत हो गई जब अंतरिक्ष यान कोलंबिया और उसके चालक दल के सदस्य निर्धारित लैंडिंग से 16 मिनट पहले फिर से प्रवेश के दौरान अलग हो गए।

    कल्पना चावला ने 1976 में हरियाणा के करनाल के टैगोर स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद 1982 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री हासिल की।

    अमेरिका में आगे की शिक्षा पूरी करने के बाद, वह 1994 में एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में नासा में शामिल हुईं।

    The post सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने में देरी क्यों, नासा ने बताई वजह; कल्पना चावला से क्या कनेक्शन… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

    August 4, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….

    August 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.