Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»“किंडर जॉय” के बहाने भतीजी का अपहरण, पुलिस ने 36 घंटे में छुड़ाया
    राज्य

    “किंडर जॉय” के बहाने भतीजी का अपहरण, पुलिस ने 36 घंटे में छुड़ाया

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “किंडर जॉय” के बहाने भतीजी का अपहरण, पुलिस ने 36 घंटे में छुड़ाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली में एक मौसा ने अपनी 6 साल की भतीजी को "किंडर जॉय" खिलाने के बहाने से अपहरण कर लिया. घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस घर के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालने लगी. वहीं, पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए 36 घंटे के अंदर ही बच्ची को आरोपी मौसा के चंगुल से छुड़ा लिया. आरोपी मौसा ने बच्ची के परिवार से पैसा वसूलने के लिए इस घटना का अंजाम दिया था. बुधवार शाम 6PM आईपी एस्टेट थाने में छह साल की बच्ची के अपहरण होने की कॉल गई. घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस घर के आसपास लगे CCTV खंगालने लगी. इसी दौरान पीड़ित परिवार को मलेशिया के नंबर के फिरौती के लिए कॉल आया, जिसमें फिरौती मांगने वाले ने बच्ची की मां से कहा कि तुम्हारी बेटे मेरे पास है.

    परिवार में पैसों को लेकर था विवाद
    आगे फिरौती मांगने वाले ने कहा कि फिरौती कहां और कब देनी है, इसके लिए दोबारा कॉल करूंगा. अपहरण की जानकारी लगते ही पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए. इसी के साथ पुलिस परिवार के लोगों से अपहरण से संबंधित जरूरी पूछताछ करने लगी. पूछताछ में पुलिस को परिवार में पैसों को लेकर विवाद चल रहा, इसकी जानकारी हुई.

    शक के आधार पर रखी आरोपी पर नजर
    फिरौती की कॉल की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कॉल बेशक मलेशिया के नंबर से आया है, लेकिन कॉल बिहार के सीतामढ़ी इलाके से की गई है. इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम फ्लाइट से बिहार पहुंची, जहां पहुंचकर पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस को जांच के दौरान बच्ची के मौसा बिसन पर अपहरण करने का शक हुआ. पुलिस ने जांच के लिए बिसन पर नजर रखनी शुरू कर दी.

    पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से आरोपियों को पकड़ा
    पुलिस ने बिसन को फॉलोअप करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे नेपाल बॉर्डर से बच्ची को ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिसमें बच्ची की मौसी और माौसा के तीन दोस्त थे. बिसन बच्ची को सरहद पार करके नेपाल में अपने एक रिश्तेदार के घर ले जा रहा था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी मौसा ने बताया कि बच्ची के चाचा ने उससे 30 लाख रुपए लिए थे, लेकिन अब वह उन पैसों को लौटा नहीं रहा था, जिस कारण उसने बच्ची का अपहरण कर पैसा वसूलने की साजिश रची थी.

    Related Posts

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

    August 4, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….

    August 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की…..

    August 4, 2026

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अपील…..

    August 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

    August 4, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….

    August 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.