Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»धर्म»क्या पितृ पक्ष में ही कर सकते हैं शुभ कार्य? क्या है विशेष पूजा परंपरा? ज्योतिषाचार्य से जानें
    धर्म

    क्या पितृ पक्ष में ही कर सकते हैं शुभ कार्य? क्या है विशेष पूजा परंपरा? ज्योतिषाचार्य से जानें

    By September 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या पितृ पक्ष में ही कर सकते हैं शुभ कार्य? क्या है विशेष पूजा परंपरा? ज्योतिषाचार्य से जानें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आमतौर पर एक प्रचलित धारणा है कि पितृ पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इसका मुख्य कारण पितरों की नाराजगी से जुड़ा होता है. ऐसे में क्या किसी आपात स्थिति में कोई शुभ कार्य का आयोजन करना है तो उसके लिए किसी विशेष पूजा की जरूरत होती है? इस सवाल का जवाब देने के लिए हमने मध्य प्रदेश के ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज मेहता से बात की, जहां उन्होंने तथ्यों के साथ जानकारी दी.

    क्या है धार्मिक आधार
    खरगोन जिले के पंडित पंकज मेहता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान शुभ कार्यों से बचने की परंपरा का धार्मिक आधार यह है कि यह समय अपने पितरों को श्रद्धांजलि देने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का होता है. पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि पितृ पक्ष में पितर धरती पर आते हैं और इस दौरान उन्हें तृप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है.

    अगर किसी को पितृ पक्ष में शुभ कार्य करना आवश्यक हो, तो पहले अपने पितरों की विशेष पूजा और तर्पण करना चाहिए. हालांकि, शास्त्रों में यह भी माना गया है कि कोई भी शुभ कार्य करने के लिए सोलह दिन सभी के लिए निषेद नहीं है. जिस दिन अपने घर में पितरों का पूजन होता है. सिर्फ उसी दिन शुभ कार्य निषेद होते हैं. शेष अन्य दिनों में कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं. इसके लिए पितृ पूजा में पितरों का आह्वान करके उनसे क्षमा याचना की जाती है और उनके आशीर्वाद की प्रार्थना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने से शुभ कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है.

    क्या है वैज्ञानिक आधार
    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, पितृ पक्ष में विशेष पूजा करने का कारण मानसिक और भावनात्मक शांति प्राप्त करना हो सकता है. पंडित मेहता बताते हैं कि इस समय विशेष पूजा और तर्पण से मनोवैज्ञानिक लाभ भी होते हैं. यह प्रक्रिया व्यक्ति को अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देती है और उसे मानसिक संतोष का अनुभव होता है. पूरा परिवार एकत्रिक होकर पितृ पूजन करता है तो पितृ प्रसन्न होते हैं.

    पितरों के प्रति सम्मान प्रकट करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है, जो शुभ कार्यों के लिए आवश्यक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है. इस समय पितरों की विशेष पूजा करने से ध्यान और मन की एकाग्रता बढ़ती है, जो किसी भी कार्य को सफल बनाने में सहायक होती है.

    क्या है विशेषज्ञ की राय
    ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज मेहता का कहना है कि पितृ पक्ष में जिस दिन पितृ की मृत्यु हुई हो उस दिन विशेष पूजा करना शुभ कार्यों के लिए लाभकारी हो सकता है. यह न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए भी आवश्यक है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.