Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से दोस्ती पर धमकाया…
    देश

    पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से दोस्ती पर धमकाया…

    By September 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से दोस्ती पर धमकाया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई है।

    यह हमला सिंगर के कनाडा स्थित घर पर हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

    इससे पहले पंजाबी फिल्म स्टार गिप्पी ग्रेवाल और पंजाबी सिंगर करण औजला के घर पर भी कनाडा में फायरिंग हो चुकी है।सलमान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने ही ली थी।

    सूत्रों का कहना है कि एपी ढिल्लों के विक्टोरिया आइलैंड स्थित घर के पास से फायरिंग की आवाजें सुनी गईं। अब तक इस मामले में अमृतपाल सिंह ढिल्लों की ओर से कुछ कहा नहीं गया है।

    वहीं लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी रोहित गोदारा की गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

    एक मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 सितंबर की रात को एपी ढिल्लों के दो ठिकानों पर फायरिंग की गई।

    एक हमला विक्टोरिया आइलैंड स्थित आवास पर हुआ है तो वहीं उनके टोरंटो के वुडब्रिज स्थित घर पर भी फायरिंग हुई। गैंग ने धमकी देते हुए एपी ढिल्लों से कहा है कि यह हमला सलमान खान से उनकी दोस्ती के चलते किया गया है।

    यही नहीं उन्हें धमकी देते हुए कहा गया कि वह सलमान खान से दूर रहें और अपनी हदें पार न करें। ऐसा नहीं किया तो उन्हें ‘कुत्ते की मौत’ मारा जाएगा। 

    सलमान के करीबी होते हैं निशाने पर

    पिछले महीने ही एपी ढिल्लों का नया गाना ओल्ड मनी रिलीज हुआ था, जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त नजर आए थे।

    सलमान खान ने इस गाने की छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी, जिसमें सलमान खान और एपी ढिल्लों जबरदस्त एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं।

    ऐसा ही एक मामला पिछले साल भी सामने आया था जब एक फेमस पंजाबी सिंगर का गाना सलमान खान ने रिलीज किया था, जिसके बाद कनाडा में ही वैंकूवर में उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। इस घटना की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा था कि उस सिंगर की सलमान खान के साथ दोस्ती है, इसी वजह से हमने उसके घर पर फायरिंग की।

    सलमान के घर पर भी हुई थी फायरिंग
    सलमान खान के भी मुंबई स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। उसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ही ली थी। यही नहीं बिश्नोई ग्रुप का कहना था कि हिरण को मारने के चलते हम सलमान खान को माफ नहीं करेंगे।

    फिलहाल कनाडा की एजेंसियां वायरल पोस्ट की जांच कर रही हैं, जिसमें हमले का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा मौका-ए-वारदात से भी सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल कनाडा की एजेंसियों की ओर से भी हमले की पुष्टि नहीं की गई है।

    कौन हैं एपी ढिल्लों?

    एपी ढिल्लों जन्म 10 जनवरी 1993 में पंजाब के गुरदासपुर जिले के मुलियानपुर गांव में हुआ था। स्कूल में पढ़ते समय ही उनकी रुचि म्यूजिक में बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की और डिग्री पूरी करने के बाद कनाडा चले गए।

    उन्होंने एक्सक्यूज, समर हाई, दिल नू, ऑल नाइट, हिल्स, डिजायर्स, वो नूर, मजहेल और ब्राउन मुंडे जैसे हिट गानों के जरिए पहचान बनाई है। उनके गाने ट्रू स्टोरीज और विद यू ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की है।

    The post पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से दोस्ती पर धमकाया… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, हर माह लगभग एक हजार रुपये की बचत…

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.