Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»सात हजार से ज्यादा गुलाबी नोट आज भी लोगों की तिजौरियों में मौजूद
    राज्य

    सात हजार से ज्यादा गुलाबी नोट आज भी लोगों की तिजौरियों में मौजूद

    By September 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सात हजार से ज्यादा गुलाबी नोट आज भी लोगों की तिजौरियों में मौजूद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली,। देश में दो हजार रुपए के गुलाबी नोटों को बंद हुए करीब एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी भी सात हजार करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के दो हजार के नोट बाजार में हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इसके अपडेट आंकड़े जारी किए हैं। आरबीआई ने बताया कि सर्कुलेशन से बाहर होने के बाद से अब तक दो हजार रुपए के कुल नोटों में से 97 फीसदी से ज्यादा की वापसी हुई है। नोटों की वापसी का डाटा शेयर करते हुए आरबीआई ने कहा इस मूल्य के 97.96 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस आ चुके हैं, लेकिन अभी भी 7,261 करोड़ रुपए मूल्य के ये गुलाबी नोट अपने पास दबाए बैठे हैं। इन नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने के बाद शुरुआती दौर में इनकी वापसी तेज रफ्तार से हुई थी, लेकिन अब ये बेहद सुस्त रफ्तार से वापस आ रहे हैं।
    बीते एक जुलाई 2024 को आरबीआई ने जो आंकड़े शेयर किए थे, उनके मुताबिक 7581 करोड़ रुपए के  दो हजार रुपए के नोट बाजार में बचे थे, जबकि एक सितंबर तक ये आंकड़ा सात हजार करोड़ से नीचे नहीं आ सका है। इन दो महीने में महज 320 करोड़ के नोटों की वापसी हुई है जबकि बीते साल जब मई में ये नोट बंद किए गए थे, तब बाजार में 3.56 लाख करोड़ रुपए मूल्य के गुलाबी नोट मौजूद थे, तो 29 दिसंबर 2023 तक घटकर 9,330 करोड़ रुपए रह गए थे। आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 19 मई 2023 को देश के सर्कुलेशन में मौजूद सबसे ज्यादा मूल्य के इस दो हजार रुपए के नोट को वापस लेने का ऐलान किया था।
    बता दें कि इन नोटों को अभी भी बदला जा सकता है, हालांकि स्थानीय बैंकों में ये काम नहीं होगा। आरबीआई ने साफ कहा कि सर्कुलेशन से बाहर किए गए इन दो हजार के नोटों को आरबीआई ऑफिस जो कि अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं, उनमें या अपने नजदीकी किसी भी डाकघर के जरिए इंडिया पोस्ट के जरिए से जमा करा सकते हैं।

    Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.