Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»इजरायल और हमास में 90% डील हो चुकी, अमेरिका ने बताया- युद्धविराम पर कहां अटक रही बात…
    विदेश

    इजरायल और हमास में 90% डील हो चुकी, अमेरिका ने बताया- युद्धविराम पर कहां अटक रही बात…

    By September 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल और हमास में 90% डील हो चुकी, अमेरिका ने बताया- युद्धविराम पर कहां अटक रही बात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच जुलाई महीने से चल रही युद्धविराम की बातचीत अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है।

    अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों से पूरी जान लगाकर इजरायल और हमास को युद्धविराम के लिए मनाना शुरू कर दिया है।

    अमेरिकी सरकार में वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को खुलासा किया कि गाजा समझौते के लिए इजरायल और हमास में 90 प्रतिशत डील हो चुकी है लेकिन, कैदियों की अदला-बदली और फिलाडेल्फिया कॉरिडोर जैसे मुद्दे अभी भी लंबित हैं।

    अमेरिका ने इस बात पर भी जोर दिया कि बंधकों को कत्ल करना और ऐसा आगे भी करने की धमकी देने की हमास की फितरत बताती है कि हम खूंखार आतंकवादी समूह से वार्ता कर रहे हैं, इसलिए थोड़ा विलंब स्वाभाविक है लेकिन, वार्ता जरूर सफल होगी।

    कहां अटक रही बात

    अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मूल रूप से गाजा समझौते पर 90% सहमति हो चुकी है। कुल 18 पन्नों के प्रस्ताव में से 14 पेज पर दोनों पक्ष मान गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कई महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं, जिन पर आम सहमति होनी बाकी है।

    अन्य मध्यथों में मिस्र और कतर का आरोप है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस बात पर अभी भी अडिग हैं कि बंधकों की रिहाई से पहले फिलाडेल्फिया कॉरिडोर से सेना को नहीं बुलाएगी।

    क्या है समझौते की रूपरेखा

    जेरुशलम पोस्ट के मुताबिक, इजरायल और हमास के बीच गाजा समझौता अगर मान लिया जाता है तो इसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में दोनों पक्षों की ओर से बंधकों की रिहाई की जानी है।

    दूसरे चरण में गाजा और राफा में घनी आबादी वाले इलाकों में आईडीएफ की वापसी शामिल है। तीसरे और अंतिम चरण में इजरायली सेना और हमास के बीच एक-दूसरे पर हमले न करने की कसम शामिल है।

    हालांकि इजरायल का तर्क है कि हमास इस जिद पर अड़ा है कि पहले फिलाडेल्फिया कॉरिडोर से आईडीएफ की वापसी हो। इजरायल का मानना है कि फिलाडेल्फिया कॉरिडोर को हमास के लिए खोल देने का सीधा अर्थ है कि वह सुरंगों के जरिए हथियारों की सप्लाई फिर से शुरू कर देगा। इस पर इजरायल को ऐतराज है।

    नेतन्याहू ने स्वयं मिस्र और गाजा के बीच फिलाडेल्फिया कॉरिडोर को लेकर लगातार दो रातें प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उधर, समझौते का समर्थन करने वालों ने नेतन्याहू पर युद्धविराम को विफल करने का आरोप लगाया है। उनका तर्क है कि यदि वह फिलाडेल्फिया कॉरिडोर से हटने पर सहमत हो जाते हैं तो समझौता हो सकता है।

    याह्या सिनवार और कई हमास नेताओं पर आपराधिक आरोप तय

    उधर, बुधवार को अमेरिका के न्याय विभाग ने इजरायल में सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले के मामले में हमास नेता याह्या सिनवार और अन्य आतंकियों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं। न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में दायर आपराधिक शिकायत में एक विदेशी आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान करने की साजिश रचने का आरोप शामिल हैं।

    अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक वीडियो जारी करके कहा, ‘‘ आज जो आरोप उजागर किए गए हैं वे हमास की गतिविधियों को लक्षित करने के हमारे प्रयास का एक हिस्सा मात्र हैं। ये हमारी अंतिम कार्रवाई नहीं होंगी।’’

    हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की ईरान में हत्या के बाद सिनवार को हमास का प्रमुख नियुक्त किया गया। माना जाता है कि उसने पिछले 10 महीनों में से ज्यादा समय गाजा में, सुरंगों में बिताया है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसका बाहरी दुनिया से संपर्क है या नहीं। अन्य आरोपियों में गाजा में हमास की सशस्त्र शाखा का उप नेता मारवां इस्सा, खालिद मशाल, मोहम्मद अल-मसरी और अली बराका शामिल हैं।

    The post इजरायल और हमास में 90% डील हो चुकी, अमेरिका ने बताया- युद्धविराम पर कहां अटक रही बात… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.