Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अगले साल रिटायर हो जाएंगे सीएस के 6 दावेदार
    मध्यप्रदेश

    अगले साल रिटायर हो जाएंगे सीएस के 6 दावेदार

    By September 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगले साल रिटायर हो जाएंगे सीएस के 6 दावेदार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।  मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले एमपी कैडर के 6 आईएएस अधिकारी अगले साल 2025 में रिटायर हो जाएंगे। अपर मुख्य सचिव स्तर के इन अफसरों के रिटायरमेंट के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और एमपी में पदस्थ इतने ही अधिकारियों को सीएस पद पर प्रमोशन और पदस्थापना का मौका मिलने वाला है। जो अफसर अगले साल रिटायर होने वाले हैं, उनमें से कई मुख्य सचिव पद के दावेदार भी हैं, जिनकी इसी माह रिटायर होने वाली वीरा राणा के स्थान पर मुख्य सचिव पद की दावेदारी है।
    मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है। उनको एक्सटेंशन नहीं मिलने पर प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। इसके बाद नवंबर में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के रिटायरमेंट के बाद प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन इस पद पर प्रमोट हो जाएंगे। अनुपम राजन की इस साल सीएस पद पर पदोन्नति उसी स्थिति में हो पाएगी, जब अनुराग जैन की केंद्र से वापसी न हो। अगर जैन को मुख्य सचिव बनाया गया तो राजन को अगले साल फरवरी से ही सीएस का पद मिल सकेगा। इसके अलावा, इसी साल दो अन्य अधिकारी आशीष उपाध्याय और पंकज राग भी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन उनकी पोस्टिंग दिल्ली में होने के कारण रिटायरमेंट पर एमपी के किसी अधिकारी को पदोन्नत होने का मौका नहीं मिलेगा।
    ये सीएस होंगे अगले साल रिटायर
    वर्ष 2025 में सीएस स्तर के छह अधिकारी रिटायर होंगे। एसएन मिश्रा जनवरी में, अजीत केशरी फरवरी में,विनोद कुमार मई में, मो. सुलेमान जुलाई में,अनुराग जैन अगस्त में और जेएन कंसोटिया भी अगस्त में रिटायर होंगे। अगले साल होने वाली छह अफसरों की सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों पर एमपी के कुछ प्रमुख सचिवों को इसलिए मुख्य सचिव वेतनमान मिल सकता है, क्योंकि एक साल के अंतराल में इस पद की दावेदारी में आने वाली कुछ आईएएस अधिकारी दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हो गए हैं। इनमें दीप्ति गौड़ मुखर्जी, अनिरुद्ध मुखर्जी शामिल हैं। इसके अलावा विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव पहले से ही दिल्ली में हैं। कुछ अन्य आईएएस अधिकारी भी पहले से ही प्रतिनियुक्ति पर हैं, जो एमपी लौटने पर सीएस पद पर पदस्थ होंगे, लेकिन प्रतिनियुक्ति पर रहने के कारण उनसे नीचे के पदक्रम वाले अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश….

    June 22, 2026

    ​छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में ‘PM-USHA’ की महा-क्रांति….

    June 22, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर, नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, खेती-किसानी में मिला नया संबल….

    June 22, 2026

    आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा….

    June 22, 2026

    निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – श्रीमती शंगीता आर….

    June 22, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक….

    June 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश….

    June 22, 2026

    ​छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में ‘PM-USHA’ की महा-क्रांति….

    June 22, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर, नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, खेती-किसानी में मिला नया संबल….

    June 22, 2026

    आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा….

    June 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.