Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»ऋषभ पंत ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की तुलना में किया बड़ा बयान—गौतम भाई को बताया एकतरफा सोच वाला
    खेल

    ऋषभ पंत ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की तुलना में किया बड़ा बयान—गौतम भाई को बताया एकतरफा सोच वाला

    By September 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऋषभ पंत ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की तुलना में किया बड़ा बयान—गौतम भाई को बताया एकतरफा सोच वाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं तब से उनके और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बीच तुलना होती आ रही है। इसका कारण दोनों का रवैया है। द्रविड़ शांत स्वाभाव के इंसान हैं तो वहीं गंभीर आक्रामक तेवर वाले हैं। इसी कारण दोनों की तुलना की जाती है। भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अब इस मामले में बड़ी बात कही है। उन्होंने दोनों के बीच बड़ा अंतर बताया है।

    राहुल 2021 में टीम इंडिया के कोच बने थे। उनका कार्यकाल 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक का था। हालांकि, बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 को देखते हुए उनके कार्यकाल में इजाफा कर दिया। उनके कोच रहते भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

    'गौती भाई काफी एग्रेसिव'
    पंत ने जियो सिनेमा को दिए इंटरव्यू में द्रविड़ और गंभीर के बीच के अंतर को बताया है। गंभीर से जब पूछा गया कि गौतम गंभीर के रहते टीम में सबसे बड़ा बदलाव क्या हो सकता है और वह कैसे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं?"

    इसके जवाब में पंत ने कहा, "मुझे लगता है कि राहुल भाई काफी बैलेंस थे, एक इंसान के तौर पर भी एक कोच के तौर पर भी। ये अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है, क्योंकि क्रिकेट में पॉजिटिव हो सकते हैं। ये इंसान पर निर्भर करता है कि वह पॉजिटिव की तरफ ध्यान देना चाहता है या नेगेटिव की तरफ।"

    पंत ने आगे कहा, "गौती भाई ज्यादा एग्रेसिव हैं। टीम को हर मैच जीतना है, वह इस बारे में एकतरफा हैं। लेकिन आपको सही बैलेंस खोजने और सुधार करने की जरूरत होती है। ये इंटरनेशनल क्रिकेट का बेस्ट पार्ट है।"

    'बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना'
    भारत को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पंत ने इस सीरीज को लेकर कहा है कि भारत, बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले सकता। पंत ने कहा, "पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी एशियाई टीमें एशिया में अच्छा खेल दिखाती हैं क्योंकि उनको यहां के हालात का पता है। भारतीय क्रिकेट टीम के तौर पर हम सिर्फ अपने खेल के स्टैंडर्ड पर ध्यान देते हैं कि कैसे हम सुधार कर सकते हैं। चाहे सामने वाली टीम कोई भी हो, हम हर किसी के सामने एक ही इंटेनसिटी से खेलने की कोशिश करते हैं।"

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.