Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»टीम इंडिया का बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान, कौन होंगे पहले टेस्ट के 11 खिलाड़ी?
    खेल

    टीम इंडिया का बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान, कौन होंगे पहले टेस्ट के 11 खिलाड़ी?

    By September 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया का बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान, कौन होंगे पहले टेस्ट के 11 खिलाड़ी?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है. 2 टेस्ट की सीरीज के लिए 8 सितंबर को 16 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया. हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि उन 16 खिलाड़ियों में से वो कौन से 11 खिलाड़ी होंगे, जिन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे? ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराने के बाद बांग्लादेश के हौसले बुलंद है. वो पाकिस्तान में खेली टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके भारत आ रही है.

    3 स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
    भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच चेन्नई और दूसरा कानपुर में खेला जाना है. दोनों ही मैदानों पर स्पिन एक्स फैक्टर रह सकती है. ऐसे में इतना तो तय लग रहा है कि भारत 3 स्पिनर के साथ उतर सकता है. इस सूरत में अश्विन और जडेजा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिन की अगुवाई करते दिख सकते हैं. वहीं टीम के तीसरे स्पिनर का चुनाव कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसी एक के तौर पर हो सकता है.

    जसप्रीत बुमराह संभाल सकते हैं पेस अटैक की कमान
    बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है. इसका मतलब साफ है कि भारत के पेस अटैक का जिम्मा उनके ही कंधों पर होगा. उनके अलावा मोहम्मद सिराज उनके जोड़ीदार के तौर पर दिख सकते हैं. बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनिंग में रोहित शर्मा के जोड़ीदार के तौर पर यशस्वी जायसवाल के खेलने की उम्मीद ज्यादा है.

    इन खिलाड़ियों को बैठना पड़ सकता है बाहर
    पंत के प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने का मतलब होगा कि ध्रुव जुरेल को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं केएल राहुल अगर खेलते हैं तो शुभमन गिल के लिए मिडिल ऑर्डर में भी जगह नहीं बनती दिख सकती है. इनके अलावा यश दयाल और आकाशदीप के लिए भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है. साफ है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बेस्ट प्लेइंग इेलवन की तस्वीर काफी हद तक साफ है.

    टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11:
    यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएल राहुल, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.