Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बलरामपुर के पिकनिक स्पॉट में दसवीं का छात्र डूबा, पांच दिन बाद मिली मौत की जानकारी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बलरामपुर के पिकनिक स्पॉट में दसवीं का छात्र डूबा, पांच दिन बाद मिली मौत की जानकारी

    By September 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बलरामपुर के पिकनिक स्पॉट में दसवीं का छात्र डूबा, पांच दिन बाद मिली मौत की जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर.

    बलरामपुर रामनुजगंज जिले के प्रमुख आस्था के केंद्रों में एक शिवगढ़ी मंदिर के पुजारी के 15 वर्षीय पुत्र 3 सितंबर को स्कूल जाने के नाम से निकला था। जिसके  बाद से ही वह लापता था। स्वजनों के द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के द्वारा पतासाजी की जारी थी इस बीच सूचना पर पिकनिक स्पॉट परेवादह में डीडीआरएफ एवं कोतवाली पुलिस के संयुक्त रूप से घंटो खोज के बाद शव को आज बरामद किया घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवगढ़ी मंदिर के पुजारी दिनेश शुक्ला के 15 वर्षीय पुत्र नीरनिमेष शुक्ला जो कक्षा दसवीं में पड़ता था वह स्कूल के लिए 3 सितंबर घर से निकला था। जब वह शाम तक घर नहीं आया तो घर वालों के द्वारा खोजबीन की जाने लगी परेशान होकर घर वालों ने इसकी सूचना थाने में दी थी। स्वजनों एवं पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जारी थी परंतु कुछ पता नहीं चल पा रहा था इस बीच रविवार को पुलिस को पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ परेवादह  गया था पता चलते  ही पुलिस एवं डीडीआरएफ की टीम रविवार के दोपहर से खोजबीन चालू कर दी थी। रविवार के देर शाम तक कुछ पता नहीं चलने के बाद आज सुबह 8।बजे से पुनः टीम के द्वारा खोजबीन की जाने लगी। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर नदी के किनारे शव को सुबह करीब 11:15 के करीब बरामद किया गया।

    घटना के पांच दिन बाद डूबने की जानकारी  
    नीरनिमेष 3 सितंबर को स्कूल जाने के नाम पर बस्ता लेकर घर से निकला था परंतु वह स्कूल न जाकर अपने 3 दोस्तों के साथ  परेवादह चला गया था जहां दोपहर में नहाने के दौरान डूब गया था। दोस्तों ने काफी देर इंतजार किया कि दोस्त निकल जाएगा जब वह नहीं निकला तो साथ में गए  दोस्त वहां से चल दिए और डर के मारे उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया जब पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना की जानकारी दी तब जाकर पुलिस के द्वारा शव को बरामद किया गया।

    पहले भी हो चुकी हैं यहां मौते
    जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे परेवादह पिकनिक स्पॉट में पहले भी डूबने से मौत हो चुकी है कुछ वर्ष पूर्व रामानुजगंज के दो युवक की मौत डूबने से हुई थी।

    Related Posts

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 6, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

    August 6, 2026

    छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

    August 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई…..

    August 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 6, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

    August 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.