Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»मनोरंजन»सलमान खान की फिल्म पर अक्षय कुमार के कान भरे गए, फिर हुआ यादगार पल
    मनोरंजन

    सलमान खान की फिल्म पर अक्षय कुमार के कान भरे गए, फिर हुआ यादगार पल

    By September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सलमान खान की फिल्म पर अक्षय कुमार के कान भरे गए, फिर हुआ यादगार पल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'मुझे सलमान खान (Salman Khan) की एक फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाल थे। जब ये भनक इंडस्ट्री के लोगों को लगी तो उन्होंने इन दोनों बारे में मेरे जमकर कान भरे।' ये बयान सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) है, जो उन्होंने एक शो के दौरान दिया था। सलमान खान और अक्षय कुमार बॉलीवुड मेगा सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं। 

    कई फिल्मों में भी ये दोनों एक साथ दिखे हैं, लेकिन ऐसी भी फिल्म रही है, जिसको लेकर अक्की से सलमान की खूब बुराइयां की गई थीं।

    इंडस्ट्री के लोग करते थे बुराई-अक्षय 

    दरअसल अक्षय कुमार ने एक बार फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाल के साथ मिलकर निर्देशक साजिद खान के शो पर एंट्री मारी। इस दौरान अक्की से साजिद संग काम करने को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर अभिनेता ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया।

    मुझे आज भी याद है कि जब साजिद मुझसे शादी करोगी बना रहे थे तो उन्होंने उस मूवी के लिए सलमान खान को कास्ट कर लिया था और दूसरे हीरो के तौर पर मैं चुना गया। ये खबर जब बाहर निकली तो इंडस्ट्री में कई ऐसे नामी लोग हैं, जिनके नाम का जिक्र मैं नहीं करूंगा। उन्होंने मुझसे कहा कि सलमान और साजिद बहुत पुराने दोस्त हैं, रोल तुम्हारा काफी बेकार रहेगा और सीन काट दिए जाएंगे। इस तरह की बुराइयां करते थे। लेकिन मैं अपने फैसले पर अडिग रहा और मैंने वो फिल्म पूरी।  इस तरह से अक्षय कुमार ने 20 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shaadi Karogi) को लेकर खुलासा किया। 

    बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म

    2004 में मुझसे शादी करोगी आई थी। इस मूवी का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। सलमान खान और अक्षय कुमार के अलावा मूवी में प्रियंका चोपड़ा, अमरीश पुरी, राजपाल यादव, कादर खान और विंदु धारा सिंह ने अहम भूमिका को अदा किया था। एक शानदार कॉमेडी मूवी के तौर पर इस फिल्म ने सबका दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म सफल रही। 

    इस मूवी में फिर लौटी थी तिकड़ी

    सिर्फ मुझसे शादी करोगी फिल्म ही नहीं बल्कि एक और मूवी में सलमान खान, अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाल की तिकड़ी लौटी थी। दरअसल 2006 में फराह खान के पति और निर्देशक शिरीष कुंदर की मूवी जान ए मन (Jaan E Man) के लिए ये तीनों एक साथ आए थे। आलम ये रहा कि ये फिल्म भी सफल रही।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जागरूकता रथ रवाना: 28 जून से बेमेतरा में चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 

    June 27, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.