Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे: दो की मौत, एक की हालत गंभीर
    राज्य

    रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे: दो की मौत, एक की हालत गंभीर

    By September 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे: दो की मौत, एक की हालत गंभीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नरकटियागंज के बसंतपुर गांव के पास करताहा नदी में छलांग लगाकर रील्स बनाने गए चार छात्रों में तीन नदी में डूब गए, जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई है। ग्रामीण गोताखोरों के करीब 4:30 घंटे के प्रयास के बाद डूबे दोनों किशोरों का शव करीब 11 बजे रात को नदी से निकाला गया। मृत किशोरों की पहचान छरदवाली तिवारी टोला के निवासी सचिन कुमार (15) पिता मोहन यादव और प्रिंस कुमार (16) पिता जयप्रकाश सिंह के रूप में की गई है।

    जबकि, उन्हें बचाने गया तीसरा किशोर अंकित पांडे 16 पिता रिंटू पांडेय जैसे तैसे नदी से निकला। उसकी भी हालत काफी खराब थी। उसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है, जबकि चौथा किशोर हिमांशु कुमार (15) पिता मोहन सिंह तैरना नहीं जानता था। इसलिए उसने नदी में छलांग नहीं लगाई। हालाकि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे घटना के बाद वह काफी डरा सहमा था और कहीं जाकर छुप गया।

    गोताखोरों ने शव निकाला

    ग्रामीणों को घटना की सूचना मिली तो लोग दौड़े हुए घटनास्थल पहुंचे। साठी थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। नदी में डूबे दोनों किशोर की तलाश ग्रामीण कर रहे थे। इस दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ग्रामीण गोताखोरों ने उनका शव निकाला।

    दोनों किशोरों का शव देखकर उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारो किशोर रील्स बनाने के लिए नदी के तट पर गए थे। बारी-बारी छलांग लगाकर रील्स बना रहे थे। इस क्रम में सचिन कुमार और प्रिंस कुमार तट से नदी में छलांग लगाए। वहां गहराई अधिक थी।

    तीसरा शख्स किसी तरह अपनी जान बचाकर निकला

    जब वे डूबने लगे तो एक किशोर उन्हें बचाने का प्रयास किया। चुकी वह थोड़ा बहुत तैरना जानता था। लेकिन वह भी डूबने लगा। किसी तरफ अपनी जान बचाकर पानी से बाहर निकला। घटना की सूचना लोगों को लगी। ग्रामीणों ने बताया कि डूबे किशोरों की तलाश में जब अधिक समय लगने लगा और काफी अंधेरा हो गया तो चिंता बढ़ने लगी।

    एसडीआरएफ को भी सूचना दी

    थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एसडीआरएफ को भी सूचना दी। लेकिन ग्रामीणों ने अपने प्रयास को जारी रखा था और चंद घंटे बाद उन डूबे किशोरों को नदी से निकाला, जिनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि रील्स बनाने के क्रम में दोनों किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है।

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.