Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»यात्रियों के लिए राहत की खबर, रोजाना चलेगी पैसेंजर ट्रेन; जानें ट्रेन का नया शेड्यूल
    राज्य

    यात्रियों के लिए राहत की खबर, रोजाना चलेगी पैसेंजर ट्रेन; जानें ट्रेन का नया शेड्यूल

    By September 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यात्रियों के लिए राहत की खबर, रोजाना चलेगी पैसेंजर ट्रेन; जानें ट्रेन का नया शेड्यूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पर्व-त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन ने गया और पटना के मध्य एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03656/03655 का परिचालन कराने का फैसला लिया है। यह मेमू पैसेंजर स्पेशल गया और पटना के बीच 16 सितंबर से प्रतिदिन 31 दिसंबर तक चलेंगी।

    गाड़ी संख्या 03656 गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल गया से प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे खुलकर 6.42 बजे बेला, 7.35 बजे जहानाबाद, 8.05 बजे तरेगना, 8.36 बजे, पुनपुन सहित अन्य स्टेशन व हाल्टों पर रूकते हुए 9.45 बजे पटना पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03655 पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल पटना जंक्शन से दिन के 10.30 बजे खुलकर 10.56 बजे पुनपुन, 11.27 बजे तरेगना, 11.58 बजे जहानाबाद, 12.46 बजे बेला सहित अन्य स्टेशन व हाल्टों पर रूकते हुए दोपहर 1.40 बजे गया पहुंचेगी। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

    पीरो में आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जारी रखने की मांग 

    पीरो रेलवे स्टेशन पर आरा- रांची एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रद्द किए जाने की सूचना के बाद स्थानीय लोग आंदोलन के मूड में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे द्वारा 18639 अप व 18640 डाउन आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पीरो स्टेशन पर ठहराव अगामी 17 सितंबर से रद्द किए जाने का प्रस्ताव है।

    यह सूचना सार्वजनिक होने के बाद पीरो और आसपास के लोग काफी नाराज हैं और इसके खिलाफ आंदोलन का मूड बनाने लगे हैं। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त ट्रेन का पीरो स्टेशन पर ठहराव रद्द करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

    पत्र में भाजपा नेता ने कहा है कि आरा-सासाराम के बीच पीरो एक महत्वपूर्ण स्टेशन है जहां से रांची के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं।

    पीरो में उक्त ट्रेन का ठहराव रद्द होने पर स्थानीय लोगों को रांची की यात्रा के लिए परेशानी उठानी पडेगी। भाजपा नेता ने पत्र में चेताया है कि ट्रेन का पीरो में ठहराव रद्द हुआ तो स्थानीय लोग आंदोलन के लिए बाध्य होगें।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा….

    August 9, 2026

    तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…..

    August 9, 2026

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 9, 2026

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा….

    August 9, 2026

    तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…..

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.