Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े, 24 घंटे में दो मरीजों की मौत
    राज्य

    दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े, 24 घंटे में दो मरीजों की मौत

    By September 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े, 24 घंटे में दो मरीजों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    DELHI-NCR में एक बार फिर डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मॉनसून के मौसम में मच्छर जनित बीमारी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक डेंगू मरीज की मौत हो गई। अब तक दिल्ली में डेंगू से दो मौत हो चुकी हैं। रविवार को लोक नायक अस्पताल में डेंगू से पहली मौत दर्ज की गई थी।

    लोक नायक और सफदरजंग अस्पताल में डेंगू से दो मौतें
    लोक नायक अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह अस्पताल में डेंगू के कारण 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके के रहने वाले इस व्यक्ति को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आठ सितंबर को उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके अगले ही दिन यानी सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में डेंगू के दूसरे मरीज की मौत हो गई।

    दिल्ली में डेंगू के 650 से अधिक मामले
    MCD के अधिकारियों के अनुसार इस साल राजधानी दिल्ली में डेंगू के 650 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं बारिश के बाद दिल्ली में एक बार फिर से डेंगू के मामलों में इजाफा होना शुरू हो गया है। पिछले साल यानी 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे और 19 मौतें दर्ज की गई थीं। गौरतलब है कि पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नगर निगम ने डेंगू के मामलों और मौतों पर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था।

    डेंगू के बढ़ते मामलों पर ध्यान देने की अपील
    दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और MCD में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में डेंगू से मौत की खबर सुनकर दिल्लीवाले बेचैन हो गए हैं। उन्होंने कहा, हम दिल्ली में लगातार डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप की ओर मेयर का ध्यान आकर्षित कर इसकी रोकथाम के अभियान में तेजी लाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन मेयर इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर मेयर से इस्तीफे की मांग की है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि बड़े ही खेद की बात है कि बढ़ती बारिश, जलजमाव और गंदगी के बावजूद मेयर ने मच्छर रोधी अभियान पर बिल्कुल ध्यान नही दिया। सिर्फ ब्यानबाज़ी की और इस कारण दिल्ली की स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई है। डेंगू, मलेरिया दिल्ली में पैर पसार रहे हैं। शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में डेंगू से इस साल पहली मौत हुई। इसने दिल्लीवालों को बेचैन कर दिया है। इस मौत के लिए MCD जिम्मेदार है। मेयर आगे आएं और इस मौत की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा….

    August 9, 2026

    तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…..

    August 9, 2026

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 9, 2026

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा….

    August 9, 2026

    तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…..

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.