Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो चलने से राज्य के विकास को और गति मिलेगीः मुख्यमंत्री
    राज्य

    अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो चलने से राज्य के विकास को और गति मिलेगीः मुख्यमंत्री

    By September 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो चलने से राज्य के विकास को और गति मिलेगीः मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद | मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के ध्येय के साथ विकास की गति को तेज रखा है और इसी कारण देश की जनता ने तीसरी टर्म में भी उनके नेतृत्व को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित विकसित भारत-विकसित गुजरात समारोह को संबोधित कर रहे थे| भूपेन्द्र पटेल ने कहा प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाए रखते हुए आज गुजरात को 8000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास लाभ दिए हैं। उनकी दीर्घदृष्टि का लाभ हम सभी को लगातार ढाई दशकों से मिल रहा है, जिसमें आज एक और कड़ी जुड़ी है। भूपेन्द्र पटेल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी अफोर्डेबल हाउसिंग योजना देश में कार्यरत की गई है, जिसके चलते देश के मध्यम-गरीब वर्ग के 4 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना घर मिला है तथा प्रधानमंत्री ने और 3 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी श्रृंखला में गुजरात में आज आवास, ऊर्जा, आवागमन तथा अर्बन डेवलपमेंट क्षेत्रों के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया है। इसके चलते राज्य में आज 50 हजार से अधिक शहरी व ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों की भेंट मिलने वाली है। इसके साथ ही, राज्य में 9 लाख से अधिक शहरी तथा साढ़े पाँच लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपना घर मिला है। इस दृष्टि से प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गुजरात देश का अग्रसर राज्य है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में गुजरात के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सोलर रूफटॉप इंस्टालेशन और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन के मामले में गुजरात देश के शीर्ष राज्यों में से एक है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ गुजरात को मिला है। इतना ही नहीं, नरेन्द्र मोदी के दिशादर्शन में राज्य के शहर स्मार्ट, ग्रीन तथा क्लीन बनने की ओर आगे बढ़े हैं। गुजरात का अर्बन डेवलपमेंट तथा अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रधानमंत्री के डेवलपमेंट विजन का ही प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने राज्य में मॉडर्न अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख करके कहा कि गुजरात में सड़क, बिजली व जल आपूर्ति तथा सीवेज जैसी बुनियादी सुविधाएँ ठेठ सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुँची है, तो दूसरी ओर राज्य के बड़े शहरों में उत्तम सुविधाओं ने लोगों की सुख-सुविधा में वृद्धि की है। राज्य की परिवहन सेवा की रीढ़ बन रही मेट्रो की बुनियाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूझ-बूझ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीनगर, अहमदाबाद तथा गिफ्ट सिटी; इन तीनों को आपस में जोड़ने वाली मेट्रो ट्रेन के फेज-2 का लोकार्पण कर राज्य सहित देश को एक और उत्तम आवागमन परियोजना की भेंट दी है। राज्य के अहमदाबाद व गांधीनगर तथा फिनटेक सिटी-गिफ्ट सिटी अब मेट्रो की तेज परिवहन सेवा से जुड़ गए हैं। ऐसे में राज्य के विकास को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री द्वारा वंदे भारत ट्रेनों की परंपरा शुरू किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल भुज से अहमदाबाद के बीच आज से शुरू हो रही है। साथ ही साथ, देश में और 6 नई वंदे भारत ट्रेनें भी आज से ही शुरू होने वाली हैं। गुजरात की धरती से यह कार्य हो रहा है, जिसका हम सबको गौरव है। भूपेन्द्र पटेल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व में ‘अर्थ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और लक्ष्य अंत्योदय’ के संकल्प से गुजरात की विकास यात्रा को और आगे ले जाना है। उन्होंने संकल्पना व्यक्त की कि देश का ग्रोथ इंजन गुजरात विकसित भारत के निर्माण में अग्रिम योगदान देगा। उन्होंने कहा कि हम सभी मिल कर विकसित गुजरात के निर्माण से विकसित भारत का संकल्प साकार करें।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क…..

    September 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.