Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी 20 लोगों से 60 लाख 59 हजार रुपये की ठगी
    छत्तीसगढ़

    नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी 20 लोगों से 60 लाख 59 हजार रुपये की ठगी

    By September 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी  20 लोगों से 60 लाख 59 हजार रुपये की ठगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी में नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आरोपी ने कुल 20 लोगों को अपने झांसे में लेकर 60 लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।बता दें कि लोगों को सरकारी नौकरी का ख्वाब दिखाकर उनसे लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले शातिर ठग का नाम केशव प्रसाद बंजारे है। राजेंद्र नगर थाना में पीड़ित संदीप कुमार बंजारे ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बलौदा बाजार-भाठापारा जिले के पलारी का रहने वाला है। उसके मामा राजधानी रायपुर के महावीर नगर रायपुर में रहते है, जहां उसका आना-जाना लगा रहता है। अमलीडीह में रहने वाली उसके मामी की सहेली मीना बंजारे ने उसे बताया कि उन्होंने उसके पड़ोस में रहने वाले केशव प्रसाद बंजारे को ट्रांसफर करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि मीना बंजारे ने उसके सामने यह दावा भी किया कि केशव की राजनीतिक पहुंच के कारण वह उसे जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में चपरासी के पद पर नौकरी दिलवा सकता है। इसके लिए उसे सात लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने मीना की बात मानकर केशव से संपर्क किया। इस दौरान उसने पीड़ित संदीप को भरोसे में लेने के लिए महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन भी दिखाया, जिसे देखकर संदीप ने आवेदन भी भर दिया। संदीप ने बताया कि उसकी मां राजधानी के नगर निगम में कार्यरत है, जिसने बेटे की नौकरी के लिए चार लाख रुपये लोन और अन्य लोगों से कर्ज लेकर सात लाख रुपये की व्यवस्था की थी, जिसे उसने केशव प्रसाद को दे दिया। पैसे लेने के बाद आरोपी ने संदीप को एक महीने के भीतर नौकरी लग जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महीनेभर का समय बीत जाने के बावजूद जब नौकरी को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं हुई तो संदीप ने केशव को फोन लगाया लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उसने जब अन्य पीड़ितों से पता किया तोह उन्होंने भी ठगी की पुष्टि की। इसके बाद पीड़ित ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

    Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.