Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से तंग आकर की अपनी जीवन लीला समाप्त
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से तंग आकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

    By September 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से तंग आकर की अपनी जीवन लीला समाप्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन के चिमनगंजा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाले रामचरण जाटव उम्र 40 साल जो की फर्नीचर का काम करता है. कल रात अचानक पाटीदार ब्रिज पर पहुंच गया था जहां पर उसने मोबाइल से एक वीडियो बनाया. उसने एक महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले काफी समय से रुपयों को लेकर ब्लैकमेल कर रही है.मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक खुद की जीवन लीला समाप्त करने का असफल प्रयास किया. युवक ने पाटीदार ब्रिज पर पहुंचकर वीडियो बनाया और उसे अपनी पत्नी को भेजा. वीडियो भेजने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया. गनीमत रही कि पत्नी ने तुरंत ही वीडियो को देख लिया और एक अन्य व्यक्ति के साथ ब्रिज पर पहुंच गई. पति को गंभीर हालात में देख, तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया.उज्जैन के चिमनगंजा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाले रामचरण जाटव उम्र 40 साल जो की फर्नीचर का काम करता है. कल रात अचानक पाटीदार ब्रिज पर पहुंच गया था जहां पर उसने मोबाइल से एक वीडियो बनाया. उसने एक महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले काफी समय से रुपयों को लेकर ब्लैकमेल कर रही है. मैंने कई बार उसे रुपए दिए हैं लेकिन उसकी डिमांड खत्म नहीं हो रही है. वह मुझसे अब भी 6 लाख रुपए मांग रही है. इस वीडियो में ही युवक ने पत्नी चमन जाटव को कहा, मैंने जहर खा लिया है अगर मुझे कुछ हो जाए तो यह ऑडियो और वीडियो इतना वायरल करना की दोषियों को सजा मिले. इसके बाद रामचरण की पत्नी चमन तुरंत ब्रिज पर पहुंच गई और पति को लेकर जिला अस्पताल पहुंची. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर रामचरण का उपचार तो कर रहे हैं लेकिन अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.वहीं युवक की पत्नी चमन ने बताया कि रामचरण सुबह काम पर जाने को कहकर घर से निकला था. इसके बाद रात में दोस्त ने फोन पर बताया कि रामचरण ने जहर खा लिया है. उसके मोबाईल में वीडियो और ऑडियो देखने के बाद उसकी पत्नी उसके द्वारा बनाया वीडियो और ऑडियो पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. चिमनगंज मंडी पुलिस ने कहा, युवक द्वारा वीडियो में जिस लडकी का नाम बताया गया है उसकी तलाश की जा रही है.सुसाइड नोट में रामचरण ने पत्नी चमन जाटव के लिए लिखा कि पिंकी उसे लगातार परेशान कर रही है. उसने मुझे धमकी दी है कि 6 लाख दो या फिर जेल जाने को तैयार रहो. मुझे बार-बार फोन करती है और फोन नहीं उठाने पर मैसेज करती है, जो मेरे फोन के मैसेज बॉक्स में हैं. पिंकी ने कहा कि जेल जाएगा या मुझे पैसे देगा या मर जाएगा तभी मुझसे बच पाएगा. उसकी रिकॉर्डिंग मेरे फोन पर है. पिंकी उसकी मां, भाई सब मिलकर कई लोगों को बर्बाद कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे.पिंकी मुझसे कहती है कि मैं अधिकारी, पत्रकार, नेताओं के यहां पर आती जाती हूं और मुझे बुरी तरह फोन करके डराती है. वो कहती थी कि मैं रिपोर्ट तो एक चुटकी में करवा सकती हूं, पहले भी मैं कई बार रिपोर्ट करवा चुकी हूं. मैं एक महिला हूं मेरी सब लोग सुनेंगे. ऐसा बोलकर मुझे प्रताड़ित करती है अब मैं पिंकी दास से बहुत परेशान हो चुका हूं और अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं. मेरी मौत की जवाबदारी सिर्फ पिंकी और उसकी मां है जो मुझे लगातार ब्लैकमेल कर रही है. मेरी मौत के बाद उसे सजा जरूर दिलवाना.

    Related Posts

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.