Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»किराना दुकान से नगदी चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    किराना दुकान से नगदी चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

    By September 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किराना दुकान से नगदी चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    किराना दुकान से नगदी चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

    दुकान की छत तोड़कर दिया था घटना को अंजाम

    झगराखाण्ड और खोंगापानी पुलिस की संयुक्त टीम ने दिखा दी जेल की राह

    एमसीबी
     जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में किराना दुकान की छत तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मध्यप्रदेश के शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल और घटना में उपयोग किये गये सामानों को भी जप्त कर लिया गया है।

               पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर 2024 को प्रार्थी दीपक नामदेव पिता अनंतराम नामदेव उम्र 41 साल निवासी वार्ड नं.10 कंचन दफाई खोंगापानी थाना झगराखाण्ड के द्वारा पुलिस चौकी खोंगापानी में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की 19-20 सितम्बर 2024 की दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर के द्वारा मेन मार्केट खोंगापानी में स्थित
    उसके किराना दुकान की छत को तोड़कर दुकान में घुस कर दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम जिसमे सिक्को और नोट के रूप में करीब 30-40 हजार रुपये को चोरी कर लिया गया है।

             प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना
    झगराखाण्ड में अप. क्रमांक 99 / 24 धारा 331 ( 4 ) 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के दिशा निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी चंद्रमोहन सिंह के मार्गदर्शन, अति.पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावकर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के नेतृत्व में थाना प्रभारी झगराखाण्ड अमित कश्यप के द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसकी पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से संदेह के आधार पर आरोपी शिवशंकर उर्फ गुड्डा शर्मा पिता स्व. हीरालाल शर्मा उम्र 45 साल निवासी ग्राम चुकान थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर ( मध्यप्रदेश ) को भालूमाडा से पकड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए दुकान से सिक्का एवं नोट सहित कुल 14500/- रुपये ही चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की रकम से  6000/- रुपये का चांदी का ब्रेसलेट खरीदना एवं बाकी पैसा खर्च हो जाना तथा चोरी की हुई 5-5 रूपये के कुल 400 सिक्के कुल दो हजार रुपये और लोहे का 01 नग प्लॉस, 01 नग लोहे का लम्बा पेचकश, 01 नग सफेद रंग का छोटा टार्च जिसे मेमोरेण्डम अनुसार आरोपी से
    बरामद किया गया। आरोपी शिवशंकर उर्फ गुड्डा शर्मा पिता स्व. हीरालाल शर्मा उम्र 45 साल निवासी ग्राम चुकान थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर ( मध्यप्रदेश ) को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

                सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक अमित कश्यप, चौकी प्रभारी खोंगापानी सउनि
    राकेश शर्मा, प्र.आर. अजय पोया, प्र.आर. शम्भूनाथ यादव, प्र.आर. चंद्रप्रकाश रत्नाकर, आरक्षक आनन्द कुर्रे, साधारण सिंह, महेश गुप्ता, जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र यादव एवं म.आर. ईशिता श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

    Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक…..

    May 1, 2026

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि….

    May 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.