Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में दिखेगी थाईलैंड के अरुण देव मंदिर की झलक, विराजित होगी 35 फीट की प्रतिमा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में दिखेगी थाईलैंड के अरुण देव मंदिर की झलक, विराजित होगी 35 फीट की प्रतिमा

    By September 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में दिखेगी थाईलैंड के अरुण देव मंदिर की झलक, विराजित होगी 35 फीट की प्रतिमा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जांजगीर-चाम्पा

    प्रदेश में विगंहम दुर्गा पंडाल के लिए विख्यात नैला की श्री श्री दुर्गा उत्सव सेवा समिति इस बार भी कुछ नया करने की तैयारी में है. इस साल थाईलैंड के अरुण देव मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर बुर्ज खलीफा के तर्ज पर लाइट और साउंड इफेक्ट का प्रदर्शन किया जायगा. वहीं पंडाल के अंदर सोना-चांदी, हीरा-मोती से जड़ित माँ दुर्गा की 35 फीट ऊँची मूर्ति की स्थापना की जाएगी.

    जिला में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों से चल रही हैं, देवी मंदिरों के अलावा गांव और शहरी क्षेत्र माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना की तैयारी जोरों से चल रही हैं. नैला की विख्यात श्री श्री दुर्गा उत्सव सेवा समिति भी इस तैयारी में दिन-रात जुटी हुई है. नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन नैला में माता का दरबार 6 अक्टूबर को खुलेगा. इसके बाद दशहरा के दूसरे दिन विसर्जन किया जाएगा.

    कोलकाता की मिट्टी से बनाई जा रही प्रतिमा
    श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति के सदस्य शम्भू पालीवाल ने बताया कि 41 वर्षो से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसे देखने के लिए अलग-अलग जिलों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. इस वर्ष की नवरात्रि पर्व में भक्तों के लिए थायलैंड के विश्व प्रसिद्ध शांति के प्रतीक अरुण देव मंदिर के तर्ज पर भव्य 160 फीट ऊंची और 150 फीट चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. जिसे बंगाल के 35 से 40 कारीगरों द्वारा पिछले 40 दिनों से निर्माण किया जा रहा है.

    पांच शेरों के स्वर्ण रथ पर सवार होंगी मां
    शम्भू ने बताया कि पंडाल में पांच शेरों की स्वर्ण रथ में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी ऊंचाई 35 फीट होगी. वहीं शेरों की 12 से 15 फीट ऊंची प्रतिमा होगी. मां दुर्गा को सोने-चांदी, हीरे-मोती से जड़ित स्टोन की गहनों के साथ लाल रंग की सुंदर साड़ी पहनाई जाएगी. इस काम को भटगांव के प्रदीप देवांगन की 12 सदस्यों की टीम अंजाम दे रही है. मूर्ति के निर्माण में नेचुरल रंगों का उपयोग किया जा रहा हैं, वहीं दुर्गा माँ का चेहरा बनाने के लिए कोलकाता से मिट्टी लाई गई है.

    लाइट और साउंड भी होगा आकर्षण का केंद्र
    इस बार पंडाल में बुर्ज खलीफा के तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी, जिसे लगाने के लिए कोलकाता के फेमस रियाज अहमद की टीम को बुलाया गया है. रात्रि में पंडाल का आकर्षण भव्य रहेगा. दुर्ग से साउंड सिस्टम मंगाया गया है. जिसके 3 अक्टूबर को नवरात्रि पर्व चालू होने जा रही है पहले ही दिन से भक्तो को मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने पहुंच सकते है. वही मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल,लाइटिंग, साउंड सिस्टम सहित अन्य सजावट की खर्च लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक होगा. पहले रेलवे स्टेशन के पास छोटे स्थान पर होता था माँ की पूजा, अब अग्रसेन भवन के सामने बन रहा हैं पंडाल,,

    पंडाल के अंदर 1000 लोग एक साथ कर सकते हैं दर्शन
    पंडाल की अंदर की लंबाई 100 फीट और चौड़ाई 84 फीट है, जिसमें एक बार में 15 सौ से अधिक भक्त मां दुर्गा की दर्शन कर सकते हैं. भक्तों के स्वास्थ्य संबंधी शिकायत को दूर करने पंडाल के बाहर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी. इसके साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. इसके अलावा यातायात की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

    Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक…..

    May 1, 2026

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि….

    May 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.