Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वृक्ष की तरह दिखने लगे बिजली खंभे, सालभर से बिजली बंद की समस्या से जूझ रहे शहरवासी
    छत्तीसगढ़

    वृक्ष की तरह दिखने लगे बिजली खंभे, सालभर से बिजली बंद की समस्या से जूझ रहे शहरवासी

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वृक्ष की तरह दिखने लगे बिजली खंभे, सालभर से बिजली बंद की समस्या से जूझ रहे शहरवासी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

     शहर में बिजली मेंटेनेंस पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। बिजली वितरण कंपनी लटकते तार को ठीक कर रही है और न तार के संपर्क में आने वाले वृक्षों की छंटाई कर रही है। एक नजारा तो हैरान करने वाला है। अधिकांश बिजली खंभों को पत्तियां व बेल इस तरह जकड़ चुके हैं कि वह खंभे कम वृक्ष ज्यादा नजर आते हैं। शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था कितनी बदतर है किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

    बिजली बिल भुगतान करने के बाद भी बेहतर सुविधा नहीं
    हालत यह है कि आम उपभोक्ता के सामने बिजली समस्या की चर्चा होने लगे तो वह कंपनी को खूब कोसते नजर आते हैं। उनकी नाराजगी जायज भी है। हर माह पूरा बिजली बिल भुगतान करने के बाद बेहतर सुविधा नहीं मिलेगी तो इस तरह की नाराजगी होगी ही। शहरवासी सालभर से बिजली बंद की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी वजह कंपनी के अधिकारी कभी स्टाफ की कमी तो कभी संसाधन का अभाव बताते हैं। ऐसे कई बहाने कंपनी के पास हैं, जिसका हवाला उपभोक्ताओं को दिया जाता है। जबकि हकीकत यह है कि कंपनी मेंटेनेंस ही नहीं करती। इसका जीता-जागता उदाहरण बिजली खंभे की अव्यवस्था है।

    लोहे के खंभे कम और वृक्ष अधिक नजर आते
    शहर के किसी भी हिस्से में चले जाइए, वहां के खंभों की हालत यह है कि वह लोहे के खंभे कम और वृक्ष अधिक नजर आते हैं। कंपनी को इतनी फुर्सत नहीं है कि इन वृक्षों को जकड़े बेल या पत्तियों की सफाई कराए। बेल, पत्तियां तार व अन्य उपकरणों को इस कदर जकड़ चुके हैं कि इसकी वजह से आए दिन चिंगारी उठती है तो फिर कई बार जंपर कटने के कारण क्षेत्र में बिजली बंद हो जाती है। आग लगने की घटनाएं आम बात हो गई हैं।

    उच्चाधिकारियों को निरीक्षण करने की फुर्सत नहीं
    मंगला, मोपका, उसलापुर, नेहरू नगर, विकास नगर, व्यापार बिहार, जरहाभाठा ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां बिजली खंभों में यह अव्यवस्था देखी जा सकती है। उपभोक्ता शिकायत भी करते हैं। लेकिन, मैदानी अमला मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करते हैं। उच्चाधिकारी भी कभी ऐसी समस्याओं का निरीक्षण करने के लिए नहीं जाते।

    वर्जन
        बरसात की वजह से ऐसी स्थिति हुई है। जैसे ही यह समाप्त होगी मेंटेनेंस का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान झाड़ियों व बेल की छंटाई की जाएगी। हर साल दीपावली पूर्व मेंटेनेंस किया जाता है। इस बार पूरी तैयारी है। जहां ज्यादा समस्या है, वह स्टाफ को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
        – पीके साहू, अधीक्षक यंत्री बिजली वितरण कंपनी

     

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक कदम: RMA के 26 साल के जमीनी अनुभव को मिली संचालनालय में जगह, ग्रामीण स्वास्थ्य होगा मजबूत

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

    August 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    August 5, 2026

    नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..

    August 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक कदम: RMA के 26 साल के जमीनी अनुभव को मिली संचालनालय में जगह, ग्रामीण स्वास्थ्य होगा मजबूत

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.