Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा की सदस्यता लें :  डॉ रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

     विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा की सदस्यता लें :  डॉ रमन सिंह

    By September 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा की सदस्यता लें :  डॉ रमन सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनांदगांव ।  जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर जारी सदस्यता अभियान में हाथ बंटाते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ रमन सिंह आज देर शाम कन्हारपुरी के वार्ड नंबर 34 में मतदान केंद्र क्रमांक 146 में पहुंचे और बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई, इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा यानी देश के विकास की गारंटी, पूरे विश्व में भारत की समप्रभुता, एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए यह समय की मांग है कि देश में भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय विचारों से ओतप्रोत जन संगठन मजबूत हो।  पार्टी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों का केंद्रीय कार्यकाल इस बात को खुद साबित कर देता है कि हम कहां थे और कहां पहुंच गए। देश को चाहे विकास के पैमाने पर देखें यह देश के भीतरी या बाहरी सुरक्षा पर दृष्टि डालें, हर मोर्चे पर भारत एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र हमें ही नहीं पूरे संसार को दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार ने ही पूरे विश्व भर में पहले भारतीयों की चिंता की उन्हें एकता में पिरोने का अहम कार्य किया, जब-जब किसी दूसरे देश में भारतवासी मुसीबत में फंसे तब तब पार्टी की सरकार ढाल बनकर खड़ी हो गई। उन्हें मुश्किल मुसीबत से ही नहीं बचाया बल्कि उन्हें सुरक्षित अपने देश में वापसी भी कार्रवाई, यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि पार्टी सशक्त विचारधारा से पली और बड़ी है । धारा 370 हो या तीन तलाक की कुरतीय हो या भव्य प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण की बात हो हर जगह देश के लोगों ने एक मजबूत सरकार के निर्णय को देखा है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि अभी देश के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है, इसलिए यह आवश्यक है कि भाजपा की ताकत और बड़े,ताकि देश शक्ति संपन्न होता रहे और सदस्यता अभियान इसी का पर्याय बनकर हम सब के बीच आया है। उन्होंने वार्ड वासियों से आवाहन करते हुए कहा कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़े ताकि भाजपा के विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सके। इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल किसान मोर्चा के कोमल सिंह राजपूत, भावेश वेद, व्यापारी प्रकोष्ठ के राजा मखीजा,  मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी सहित तीनों बूथों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
    -घनश्याम साहू के घर पहुंचे डॉ रमन
    कन्हारपुरी के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद घनश्याम साहू के कुशल छेम पूछने के लिए डॉ रमन सिंह उनके घर गए और उन्हें भाजपा का सदस्य भी बनाया, एवं परिवार जनों से भेंट की।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क…..

    September 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.