Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली में CNG पंप की ठगी, 2.39 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    राज्य

    दिल्ली में CNG पंप की ठगी, 2.39 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    By September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में CNG पंप की ठगी, 2.39 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली में CNG पंप दिलवाने के नाम पर एक शख्स से हुई 2.39 करोड़ रुपये की ठगी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फर्जीवाड़ा करने वाले तीन लोगों को स्पेशल सेल की इंटेलिजेंट फ्यूजन स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित कुमार पांडे (41), अमरेंद्र कुमार (47) और अमर सिंह (62) के पास से दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड, फर्जी आईजीएल पत्र, एनओसी, चालान, एरिया ब्लॉकिंग फीस प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पीड़ित से फर्जी बैंक खातों में 1.79 करोड़ रुपये और नकद में 60 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे।

    फर्जी दस्तावेजों के आधार पर IGL से सत्यापन
    डीसीपी आईएफएसओ यूनिट डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया, बीती 27 मार्च को एक शिकायकर्ता ने आईएफएसओ यूनिट से संपर्क कर उन्हें एक शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ 2.39 करोड़ की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने उन्हें उनकी जगह पर CNG पंप लगवाने का वादा कर वारदात को अंजाम दिया था। साल 2021 में, पेट्रोल/CNG पंप आवंटन प्रक्रिया के बारे में ऑनलाइन जानकारी लेने के दौरान, उनसे दो आरोपियों अमरेंद्र और अमित पांडे ने संपर्क किया, जिन्होंने खुद को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) का कोर्डिनेटर और एजेंट बताया।

    इस्तेमाल किए फर्जी सिम कार्ड
    पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। जिन बैंक खातों में रकम ली गई थी उनकी जानकारी निकलवाई गई। आरोपियों ने पंजीकरण और आवंटन के जिन दस्तावेजों को IGL से सत्यापित किया था, वे फर्जी पाए गए। इसके बाद टीम ने तकनीकी निगरानी के विस्तृत विश्लेषण के माध्यम से, टीम ने आरोपियों की जगह का पता लगाया। फिर अमित कुमार पांडे, अमरेंद्र कुमार और अमर सिंह को गिरफ्तार किया। पहचान से बचने के लिए, आरोपी अन्य लोगों के नाम पर जारी किए गए सिम कार्डों का इस्तेमाल कर रहे थे।

    मीडिएटर के रूप में ठगी
    उन्होंने शिकायतकर्ता को दस्तावेज़ भेजने के लिए फर्जी ईमेल आईडी भी बनाई थी अमित पांडे को मास्टरमाइंड के रूप में पहचाना गया, जिसने फर्जी पंजीकरण और आवंटन दस्तावेज़ बनाए थे। जबकि अमरेंद्र कुमार ने शिकायतकर्ता से रकम ली थी। अमर सिंह, पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के पूर्व कर्मचारी थे। वह एक मीडिएटर के रूप में काम कर रहा था। जब इन्हें पता चला कि पीड़ित को अपनी जगह पर CNG पंप लगवाना है तो उन्होंने जाल बिछाया। पुलिस आरोपियों के साथ जुड़े उनके अन्य साथियों का पता लगा रही है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे…..

    May 2, 2026

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक…..

    May 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे…..

    May 2, 2026

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.