Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ के दो मकानों से गहने समेत लाखों की चोरी, चोरों ने शासकीय कॉलोनी को बनाया निशाना
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ के दो मकानों से गहने समेत लाखों की चोरी, चोरों ने शासकीय कॉलोनी को बनाया निशाना

    By September 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायगढ़ के दो मकानों से गहने समेत लाखों की चोरी, चोरों ने शासकीय कॉलोनी को बनाया निशाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से अज्ञात चोरों ने शासकीय कालोनी के दो सुने मकानों को निशान बनाते हुए नगदी रकम के अलावा सोनें चांदी के जेवरात समेत 4 लाख 38 हजार 500 रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना में पीएचई विभाग में उप अभियंता के पद पर पदस्थ महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी मदनपुर खरसिया क्वार्टर नं. जी. टाईप रूम नं. 08 में अपनी बडी दीदी के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह 26 सितंबर की सुबह करीबन 10 बजे अपनी दीदी के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में अपने गांव गई थी जहां से 27 सितंबर को वापस अपने घर पहुंची तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला नही था कुन्डी टूटा हुआ था। पीडिता जब कमरे के अंदर गई तो उसने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त हालत में बिखरा पड़ा था और आलमारी खुला हुआ था, साथ ही लॉकर टूटा हुआ था। आलमारी के अंदर रखा 10 ग्राम सोने का सिक्का 01 नग, 200 ग्राम चांदी का सिक्का 04 नग, नगदी रकम 70 हजार रूपये समेत तकरीबन 1 लाख 63 हजार 500 रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इसी तरह की दूसरी घटना में छाल क्षेत्र के ग्राम साजापाली में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ घनश्याम पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी मदनपुर के क्र्वाटर नं. एचबीएच-6 में अकेले रहता है। उसकी पत्नी धमरजयगढ़ क्षेत्र में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है, जो कि बीच-बीच में खरसिया के मदनुपर में स्थित क्र्वाटर में आना जाना करती है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वह अपने क्र्वाटर से मोटर सायकल से आना जाना करता है। इस दौरान कभी वह वहीं रूक जाता है। शिक्षक ने बताया कि एक सप्ताह पहले खरसिया से अपने ड्यूटी पर गया था जहां बारिश होनें के पश्चात वह एक सप्ताह तक वहीं रूक गया था। 27 सितंबर को जब वह अपने अपने कालोनी के वाटसअप ग्रुप में समाचार देखा कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी मदनपुर खरसिया में चोरी हुआ है तब उन्होंने चोरी के संबंध में मेरे पडोसी से फोन के माध्यम से पूछताछ किया तो पता चला कि उनके भी रूम के दरवाजे का कुन्डी टुटा हुआ है ताला नही लगा है। तब पीड़ित शिक्षक हाउसिंग बोर्ड कालोनी अपने रूम आया तो उसने देखा कि दरवाजे का कुन्डी दुटा हुआ था ताला नही था। अंदर रूम जाकर देखा समान एवं कपडा अस्त व्यस्त हालत में बिखरा पड़ा था। कमरे के ड्रेसिंग टेबल के अंदर रखे 55 हजार तथा आलमारी के अंदर रखा 17.9 सोना का माला, 3 ग्राम का सोना का अंगुठी, 3 ग्राम सोना का कान का टाप्स, 2 ग्राम सोना का लाकेट 55 तोला चांदी का पायल कुल जुमला 2 लाख 75 हजार की चोरी हो चुकी थी। अज्ञात चोरों ने सुने मकान का फायदा उठाकर यहां भी लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल चोरी के दोनों ही मामलों में खरसिया पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 बीएनएस 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। इसी तरह की तीसरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नहरकेला का है। पीड़ित रोहित कुमार गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल सुबह वह मेहमानी में छाताबर ओडिसा गया हुआ था। जहां से आज सुबह वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर उसने पाया कि उनके घर का पेटी का भी ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने पेटी में रखे नगदी रकम 12 हजार रूपये लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर बीती रात छत की तरफ से आंगन में उतरकर उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पीड़ित युवक रोहित कुमार गुप्ता ने चोरी रिपोर्ट लैलूंगा थाने में कराई है जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क…..

    September 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.