Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राजनीती»विजय संकल्प यात्रा में राहुल गांधी ने जमकर बोला हमला
    राजनीती

    विजय संकल्प यात्रा में राहुल गांधी ने जमकर बोला हमला

    By October 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विजय संकल्प यात्रा में राहुल गांधी ने जमकर बोला हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नारायणगढ़ । राहुल गांधी की हरियाणा में दो दिन हरियाणा विजय संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को पहले दिन यह यात्रा नारायणगढ़ से शुरू हुई है और शाम 6 बजे थानेसर पहुंची। इस दौरान उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने नारायणगढ़ की जनसभा में कहा कि हरियाणा में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस का है। बाकी छोटी-छोटी पार्टियां सब भाजपा की हैं। अग्निवीर स्कीम जवानों की पेंशन चोरी का तरीका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अडाणी की सरकार नहीं चाहिए। किसानों, मजदूरों की सरकार बनेगी। जब भी मेरी जरूरत है, भाषण देना हो। आपको सिर्फ ऑर्डर देना है, मैं हाजिर हो जाऊंगा। इस यात्रा में राहुल के साथ बहन प्रियंका गांधी भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 10 साल पुराने आरोप लगा रहे हैं।
    राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की सरकार आएगी, यहां पर बदलाव आएगा। फिर दिल्ली में सरकार आएगी, तो गरीब लोगों की जेब में पैसा भेजूंगा। जहां भी मुझे मौका मिला, मैं इसे पूरा करके रहूंगा। राहुल गांधी ने कहा- आखरी बात जो सबसे जरूरी बात। जातिगत जनगणना। मुझे ये पता लगाना है कि कौन सी जाति के कितने लोग हैं। हिंदुस्तान की सरकार 90 अफसर चलाते हैं। इनमें तीन अफसर ओबीसी वर्ग के हैं, उनको बड़े मंत्रालय नहीं मिलते। बड़ी मिनिस्ट्री में वही लोग आठ प्रतिशत लोग ही हैं। दलित 15 प्रतिशत हैं, सौ रुपए में से एक रुपए का निर्णय दलित अफसर लेते हैं। इसीलिए कांग्रेस ने कहा हम ये जानना चाहते हैं कि कितने दलित, कितने आदिवासी और कितने पिछड़े वर्ग के हैं।
    राहुल गांधी ने कहा कि छोटा सा उदाहरण देता हूं कि आपको। आप खेती करते हो, छोटा बिजनेस चलाते हो। आपको दबाया जाता है। अब मैं आपसे सवाल पूछता हूं, हिंदुस्तान के सबसे बड़े 250 कॉर्पोरेट्स हैं, उसमें कितने दलित, पिछड़े हैं। ये कॉर्पोरेट वाले ही कानून बनवाते हैं, उनमें कोई दलित पिछड़ा है ही नहीं। तो आपकी कौन सुनेगा।
    राहुल गांधी ने कांग्रेस की सात गारंटियों का भी अपने भाषण में जिक्र किया। राहुल ने कहा- हर जाति को न्याय के साथ हरियाणा में 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। किसान को गारंटी के साथ एमएसपी देंगे। आपका जो धान अभी नहीं खरीदा जा रहा है, वह चुनाव खत्म होते ही खरीदी जाएगा। राहुल ने कहा कि अगर अडाणी जैसे लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ हो सकता है, तो आपका भी हो सकता है। मोदी जी कहते हैं कि किसान का कर्जा माफ नहीं होना चाहिए, मगर फिर अडाणी का भी एक पैसा माफ नहीं होना चाहिए। अगर आपको अरबपतियों को पैसा देंगे तो इनको भी पैसा देना होगा। इसलिए हरियाणा में हमने तीन चार कदम लिए हैं, इन चीजों का लक्ष्य एक ही है आपके बैंक अकाउंट में पैसा डालना।
    राहुल ने कहा- सम्मान जरूरी है, लेकिन पैसे के बिना सम्मान नहीं हो सकता। जितना पैसा इन्होंने अडाणी और अंबानी को दिया है, उतना ही पैसा मैं आपकी जेब में डालूंगा। सिंपल सी बात है, आपकी जेब से कितना निकल रहा है, और कितना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में हमने बात कही, कि हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान की हर गरीब महिला के अकाउंट में एक लाख रुपए डालना है। सारे एक्सपर्ट खड़े हो गए, ऐसा नहीं हो सकता। मैंने कहा आप जो भी कहो, हम ऐसा करके रहेंगे।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.