Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहे सोनम वांगचुक पुलिस हिरासत में
    राज्य

    दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहे सोनम वांगचुक पुलिस हिरासत में

    By October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहे सोनम वांगचुक पुलिस हिरासत में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के कई स्थानों पर Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की धारा 163 लागू होने के बाद पुलिस ने देर रात सिंघु बॉर्डर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया. यह जानकारी खुद वांगचुक ने एक्स पोस्ट के माध्यम से दी. उन्होंने लिखा-हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में बापू की समाधि तक शांतिपूर्ण मार्च पर जा रहे थे, लेकिन दिल्ली सीमा पर मुझे 150 पदयात्रियों के साथ हिरासत में लिया जा रहा है. इनमें कई बुजुर्ग पुरुष, महिलाएं और पूर्व सैनिक भी शामिल हैं.

    लद्दाख की मांगों के लिए संघर्ष
    दरअसल अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया था. वांगचुक और अन्य स्वयंसेवक चाहते हैं कि उनकी मांगों के संबंध में केंद्र सरकार लद्दाख नेतृत्व के साथ बातचीत फिर से शुरू करे और इसीलिए उन्होंने 1 सितंबर को लगभग 75 स्वयंसेवकों के साथ लेह से दिल्ली तक पैदल मार्च शुरू किया था.

    सरकार ने पांच साल पहले जो वादा किया, उसे पूरा करे
    उनकी प्रमुख मांगों में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करना, स्थानीय आबादी को उनकी भूमि और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए कानून बनाने की शक्तियां प्रदान करना शामिल है. वांगचुक ने कहा कि वे सरकार को पांच साल पहले किए गए वादे को पूरा करने की याद दिलाने के लिए आए हैं. 

    लद्दाख के लिए विशेष अधिकारों की मांग
    वांगचुक लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने और उसे भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के तहत शामिल करने की वकालत कर रहे हैं, जो आदिवासी समुदायों को विशेष अधिकार प्रदान करता है. साथ ही लद्दाख के लिए मजबूत पारिस्थितिक सुरक्षा प्रदान करता है. पैदल यात्रा से पहले सोनम वांगचुक ने लेह में नौ दिन का उपवास पूरा किया था. इसके पीछे उनका मकसद लद्दाख की नाजुक पर्वतीय पारिस्थितिकी और स्वदेशी लोगों की सुरक्षा के महत्व पर अधिकारियों का ध्यान दिलाना था.

    BNS की धारा 163 लागू
    BNS की धारा 163 लागू होने के बाद पांच या उससे अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते. इसके अलावा जनसभा, नुक्कड़ सभा, जुलूस या बिना अनुमति प्रदर्शन की मनाही है. इससे पहले ये प्रावधान धारा 144 के अंतर्गत आते थे. 
     

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.