Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»Babar Azam फैंस का गुस्सा: ट्रॉफी से ज्यादा इस्तीफे की मांग
    खेल

    Babar Azam फैंस का गुस्सा: ट्रॉफी से ज्यादा इस्तीफे की मांग

    By October 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Babar Azam फैंस का गुस्सा: ट्रॉफी से ज्यादा इस्तीफे की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्‍तान क्रिकेट के 'पोस्‍टर ब्‍वॉय' बाबर आजम ने मंगलवार को सीमित ओवर प्रारूप के कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा दिया। बाबर ने खुलासा किया कि वह खिलाड़ी के रूप में अपने खेल को प्राथमिकता देना और निजी जिंदगी में संतुलन खोजना चाहते हैं।

    बाबर आजम ने अपने आधिकारिक एक्‍स (पहले ट्विटर) पर पोस्‍ट किया, ''मैंने पाकिस्‍तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा देने का फैसला किया। पीसीबी और टीम प्रबंधन को पिछले महीने जानकारी देने के बाद यह प्रभावी होगा। जहां कप्‍तानी पुरस्‍कार रूप अनुभव रहा, वहीं इसके कार्यभार ने खेल के आनंद उठाने की क्षमता पर प्रभाव डाला।''

    उन्‍होंने आगे लिखा, ''मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं। अपनी बल्‍लेबाजी का आनंद उठाना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ क्‍वालिटी समय बिताना चाहता हूं, जिसमें मुझे आनंद आता है।''

    छह महीने में इस्‍तीफा

    बाबर आजम ने छह महीने के भीतर ही दोबारा कप्‍तानी से इस्‍तीफा दिया। बाबर ने पहले वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के बाद सभी प्रारूपों की कप्‍तानी से इस्‍तीफा दिया था क्‍योंकि टीम ग्रुप चरण में पहुंचने में नाकाम रही थी। इसके बाद पीसीबी ने उन्‍हें दोबारा सीमित ओवर कप्‍तान बनाया। मगर बाबर के नेतृत्‍व में भी पाकिस्‍तान संघर्षरत रहा। यही वजह रही कि उन्‍होंने कप्‍तानी छोड़ने का बोल्‍ड फैसला लिया।

    फैंस ने निकाली भड़ास
    बहरहाल, बाबर आजम के कप्‍तानी छोड़ने से फैंस खासे निराश हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व पाकिस्‍तानी कप्‍तान की जमकर क्‍लास लगाई
    एक यूजर ने पोस्‍ट किया, ''बाबर आजम ने पाकिस्‍तान की सीमित ओवर कप्‍तानी छोड़ी। उन्‍होंने इस साल की शुरुआत में कभी कप्‍तानी का प्रस्‍ताव स्‍वीकार नहीं करना चाहिए था।''

    वहीं, एक यूजर ने लिखा, ''बाबर आजम को टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद ही इस्‍तीफा दे देना चाहिए था। अब जब हेड कोच गैरी कर्स्‍टन और पीसीबी उन्‍हें कप्‍तानी जारी रखने देना चाहता है, तो उन्‍होंने इसे छोड़ दिया। कुछ चीजें कभी नहीं बदलेगी और पाकिस्‍तान क्रिकेट उनमें से एक है।''

    एक यूजर ने बाबर आजम की खिल्‍ली उड़ाते हुए पोस्‍ट किया, ''बाबर आजम का इस्‍तीफा – 2 बार। बाबर आजम ने 6 टूर्नामेंट्स में ट्रॉफी जीती- 0।

    वहीं, एक यूजर ने पोस्‍ट किया, ''बाबर आजम ने पिछले 12 महीनों में दो बार कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा दिया। आप नहीं जानते कि वो इसे दोबारा स्‍वीकार कर लें।''

    बाबर का कप्‍तानी रिकॉर्ड

    बता दें कि बाबर आजम ने 43 वनडे में पाकिस्‍तान का नेतृत्‍व किया, जिसमें टीम को 26 जीत मिली और 15 शिकस्‍त झेलनी पड़ी। टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में बाबर ने 85 मैचों में कप्‍तानी की, जिसमें से 48 में जीत और 29 में हार मिली। बाबर आजम की बल्‍लेबाजी भी इस समय सवालों के कटघरे में खड़ी हुई है। उन्‍होंने टेस्‍ट में पिछली 16 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जमाया है।
    हाल ही में चैंपियंस कप में उन्‍होंने शतक जमाया और टूर्नामेंट के चौथे सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर रहे। देखना दिलचस्‍प होगा कि कप्‍तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम बल्‍ले से कमाल दिखा पाएंगे या नहीं। पाकिस्‍तान को अपनी अगली सीरीज इंग्‍लैंड के खिलाफ खेलना है।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.