Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अवैध प्लाटिंग पर तेज होंगी कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    अवैध प्लाटिंग पर तेज होंगी कार्रवाई

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अवैध प्लाटिंग पर तेज होंगी कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    निगरानी रखने और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
    राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी जल्द से जल्द करें पूर्ण: कलेक्टर डॉ. सिंह

    रायपुर ।  रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और तेजी से की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में अवैध प्लाटिंग के मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों सहित तहसीलदारों और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर पैनी निगाह रखने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं निगम के प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी संबंधित क्षेत्र पर नजर रखें। जहां पर भी अतिक्रमण या अवैध प्लॉटिंग होता दिखे उसे प्रारंभिक मे ही रोक लिया जाए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने ज़िले के नगर निगम तथा अन्य नगरीय निकायों में अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त शिकायतों को पुलिस, राजस्व और नगर निगम से समन्वय स्थापित कर तत्काल निराकरण करने निर्देश दिया। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के पूर्व पुलिस को अवश्य सूचना देने को भी कहा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएं। सभी ब्लॉकों में ई-केवाईसी के कार्यों में प्रगति लाई जाएं और इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाएं।
    बैठक में कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशनों, दिव्यांगजन पेंशन आदि के प्रकरणों को भी समय-सीमा में निराकृत करने को कहा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्व संबंधी प्रकरणों को तेजी से निराकृत कर लंबित प्रकरणों में कमी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में जन चौपाल, जन शिकायत व समय सीमा प्रकरणों पर कार्यवाही की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। डॉ सिंह ने विभागीय अधिकारियों से हर एक लंबित आवेदन के बारे में जानकारी ली और सभी का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

    November 9, 2026

    गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत….

    November 9, 2026

    जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, CM विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का किया भूमिपूजन…..

    November 9, 2026

    12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन…..

    November 9, 2026

    जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….

    November 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

    November 9, 2026

    गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत….

    November 9, 2026

    जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, CM विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का किया भूमिपूजन…..

    November 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.