Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»अंतरिक्ष से क्रिसमस की शुभकामनाएं: सुनीता विलियम्स और टीम ने नासा का वीडियो जारी किया
    विदेश

    अंतरिक्ष से क्रिसमस की शुभकामनाएं: सुनीता विलियम्स और टीम ने नासा का वीडियो जारी किया

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतरिक्ष से क्रिसमस की शुभकामनाएं: सुनीता विलियम्स और टीम ने नासा का वीडियो जारी किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कई महीनों से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में हैं और अब वे इस साल का क्रिसमस वहीं मना रही हैं. नासा ने सुनीता विलियम्‍स और उनके साथ स्‍पेस में रह रहे 3 एस्ट्रोनॉट्स  – डॉन पेटिट, निक हेग और बुच विल्मोर का वीडियो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर पोस्‍ट किया है. एस्ट्रोनॉट्स की ये टीम स्‍पेस से ही क्रिसमस की खुशियां फैला रही है. साथ ही अंतरिक्ष में ही क्रिसमस मनाने की खास तैयारियां कर रही है.

    इस वीडियो में तीन एस्‍ट्रोनॉट्स ने सांता क्‍लॉज वाली लाल टोपी लगाई हुई है. आमतौर पर इस कैप का ऊपरी हिस्‍सा हमेशा नीचे की ओर लटका रहता है क्‍योंकि इसका फेब्रिक सॉफ्ट होता है लेकिन स्‍पेस में बनाए गए इस वीडियो में एस्‍ट्रोनॉट्स की कैप एकदम सीधी खड़ी हुई है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि स्‍पेस में गुरुत्‍वाकर्षण बल नहीं होता है, जिससे चीजें उड़ती रहती हैं. वहीं सुनीता विलियम्‍स के बाल ऊपर की ओर उड़ रहे हैं. इतना ही नहीं बीच में एक स्‍ट्रॉ समेत कुछ अन्‍य चीजें भी उड़ती नजर आती हैं.  

    नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनी विलियम्स, डॉन पेटिट, निक हेग और बुच विल्मोर के 23 दिसंबर, 2024 को रिकॉर्ड किए गए इस मैसेज में सभी एस्‍ट्रोनॉट्स ने धरती पर वापस आए अन्‍य एस्‍ट्रोनॉट्स, अपने परिजनों, दोस्‍तों, नासा की टीम आदि सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. साथ ही क्रिसमस पार्टियों, छुट्टियों को याद किया. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें क्रिसमस के त्‍योहार में क्‍या सबसे अच्‍छा लगता है.

    सुनीता विलियम्‍स बताती हैं कि मुझे क्रिसमस पर रेडी होना, इसके लिए तैयारियां करना, फैमिली के साथ छुट्टियां मनाना बहुत अच्‍छा लगता है. फिर एक अन्‍य एस्‍ट्रोनॉट बोलते हैं हमारी फैमिली, दोस्‍तों को हम क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं. ग्राउंड पर एक बड़ी टीम है जो हमें पूरे समय सपोर्ट करने के लिए काम पर है, हमारे लिए वे अपनी छुट्टियां सेक्रिफाइज कर रहे हैं ताकि ये मिशन चलता रहे, उन्‍हें भी क्रिसमस की शुभकामनाएं. एक अन्‍य एस्‍ट्रोनॉट कहते हैं, क्रिसमस का मतलब है गुड फूड, फीस्‍ट, ये सब हमारे पास भी है. हम भी एंजॉय करेंगे. आखिर में सुनीता विलियम्‍स समेत चारों एस्‍ट्रोनॉट साथ में बोलते हैं तो हम सभी की ओर से सभी को मैरी क्रिसमस.

    बता दें कि स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के जरिए हाल ही सुनीता और उनकी टीम को जरूरी चीजें, क्रिसमस के उपहार, फीस्‍ट आदि भेजे गए हैं.

    News Desk

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026

    राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

    June 23, 2026

    सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.