Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»साय सरकार की इस साल अंतिम कैबिनेट बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
    छत्तीसगढ़

    साय सरकार की इस साल अंतिम कैबिनेट बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साय सरकार की इस साल अंतिम कैबिनेट बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    साय सरकार सोमवार को इस साल (2024) की आखिरी कैबिनेट बैठक करने जा रही है. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी, जिसमें सरकार कई अहम फैसलों पर निर्णय ले सकती है. बैठक 30 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में होगी. साय सरकार इस मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर अहम फैसला ले सकती है.

    मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    बता दें, 11 दिसंबर को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो राज्य की विकासात्मक गतिविधियों और प्रशासनिक सुधारों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे. इनमें से कुछ प्रमुख निर्णयों पर नजर डालते हैं:

        छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024
        मंत्रिपरिषद ने द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का प्रारूप विधानसभा में पेश करने को मंजूरी दी है.

        पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए छूट
        प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में ऊंचाई और सीने के मानकों में एक बार की छूट देने का निर्णय लिया गया है. यह छूट 2024 में होने वाली सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर की भर्ती प्रक्रिया में लागू होगी.

        विधानसभा सदस्य वेतन और पेंशन में संशोधन
        मंत्रिपरिषद ने विधानसभा सदस्य वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए एक विधेयक 2024 के प्रारूप को मंजूरी दी, जिससे सदस्यों के वेतन, भत्तों और पेंशन में बदलाव किया जाएगा.

        डेयरी उद्योग को बढ़ावा
        राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए. इसका उद्देश्य दुग्ध संकलन और प्रसंस्करण में सुधार लाना है.

        भू-राजस्व संहिता में संशोधन
        छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप को मंजूरी दी गई, जो भूमि से जुड़े कानूनों में आवश्यक बदलाव करेगा.

        अनधिकृत विकास का नियमितीकरण
        राज्य में अनधिकृत विकास को नियमित करने के लिए छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) विधेयक, 2024 को अनुमोदित किया गया.

        ऑटो एक्सपो में रोड टैक्स में छूट
        रायपुर में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो (15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक) के दौरान वाहनों पर लाइफटाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया.

        क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना
        खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कार्ययोजना को मंजूरी दी गई. इसके तहत खेल क्लबों को प्रोत्साहन, खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता और ग्रामीण क्षेत्रों में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी.

        धान खरीदी और कस्टम मिलिंग
        2024-25 के खरीफ विपणन वर्ष में धान के निराकरण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसमें अतिशेष धान का निराकरण नीलामी से करने की अनुमति दी गई और कस्टम मिलिंग के लिए फोर्टिफाइड चावल की व्यवस्था की गई.

        प्रोत्साहन राशि
        2023-24 के लिए राइस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की पहली किश्त जारी करने का निर्णय लिया गया.

        पंचायत राज और नगर पालिका में संशोधन
        छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, नगर पालिक निगम अधिनियम, नगर पालिक अधिनियम और माल एवं सेवा कर (GST) के संशोधन विधेयकों के प्रारूपों को मंजूरी दी गई.

     

    News Desk

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.