Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»बिहार के सुपौल में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 500 ग्राम चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवरात लूटे
    राज्य

    बिहार के सुपौल में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 500 ग्राम चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवरात लूटे

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के सुपौल में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 500 ग्राम चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवरात लूटे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुपौल: सुपौल में सदर प्रखंड के बरैल गांव में बरूआरी-परसरमा मुख्य मार्ग पर रविवार की रात 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यवसायी का उपचार शहर के मिथिला हॉस्पिटल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही सदर SDOP ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया जा रहा है जख्मी स्वर्ण व्यवसायी सदर प्रखंड के मल्हनी वार्ड 04 निवासी 35 वर्षीय विकास ठाकुर रोजाना की तरह बाइक से घर के लिए निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल से उसका ससुराल भी कुछ ही दूरी पर है। बरैल वार्ड 01 निवासी उसकी पत्नी के भाई नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि बरूआरी पश्चिम स्थित तेजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप दोनों मिलकर आभूषण की दुकान चलाते हैं। रात करीब 07:30 बजे विकास दुकान से घर के लिए निकला था।

    बैग झपटने नहीं दिया तो अपराधियों ने चला दी गोली

    नीरज के अनुसार दुकान से निकलने के बाद 2 बाइक पर सवार 4अपराधियों ने खरही घाट जाने वाली सड़क के मोड़ से ही विकास का पीछा किया। इस दौरान अपराधियों ने उससे बैग झपटने का प्रयास किया। लेकिन जब सफल नहीं हुए तो दुकान से करीब 800 मीटर दूर बरैल मोड़ के समीप गोली मारकर विकास को जख्मी कर दिया और बैग छीन कर भाग गए। विकास के दाएं जांघ में गोली लगी है। नीरज ने बताया कि अपराधियों द्वारा लूटी गई बैग में 500 ग्राम चांदी और 25 से 30 ग्राम सोना के जेवरात सहित 17 हजार 500 रुपए नगद था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी परसरमा की ओर भाग निकले।

    घायल ने ही फोन कर दी गोली लगने की सूचना

    नीरज के अनुसार, घटना के कुछ देर बाद उसके बहनोई विकास ने फोन कर अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना दी। जिसके बाद वह तत्काल दुकान बंद कर घटनास्थल पहुंचा। इस बीच मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से विकास को शहर के मिथिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    SDOP ने ली जानकारी, जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना पर सदर SDOP भी मिथिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल के परिजनों से जानकारी ली। वही दूसरी ओर पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर SDOP ने बताया कि पीड़ित पक्ष से फिलहाल कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आस-पास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

    News Desk

    Related Posts

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.