Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» सिम्स में युवती के मुख कैंसर का सफल ऑपरेशन
    छत्तीसगढ़

     सिम्स में युवती के मुख कैंसर का सफल ऑपरेशन

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     सिम्स में युवती के मुख कैंसर का सफल ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । आयुर्विज्ञान संस्थान के दंत-रोग विभाग ने 40 वर्षीय युवती के मुंह में कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन तंबाकू सेवन के कारण कैंसर के चौथे चरण तक पहुंच चुकी युवती के लिए नया जीवन लेकर आया। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने करीब 8 घंटे की कठिन सर्जरी कर मरीज का इलाज किया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
    बतादें कि 40 वर्षीय स्वाति (बदला हुआ नाम) ग्रामिण क्षेत्र की निवासी है। उसने लगभग 20 वर्ष की उम्र से ही तंबाकू का सेवन करना शुरू कर दिया था।  रातभर तंबाकू मुंह में रख कर सो जाती थी। इधर दिन भर में 8 से 10 बार इसका सेवन करती थी। यही आदत उसकी मुंह में कैंसर का कारण बनी। शुरुआत में किसी प्रकार के लक्षण न दिखने के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह बीमारी चौथे चरण तक पहुंच चुकी थी। हालत बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए सिम्स लाया गया। विभिन्न स्तर के जांच में मुख के कैंसर का पता चला। इस पर दंतरोग विभाग व कैंसर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से उसके ऑपरेशन का निर्णय लिया। यह ऑपरेशन 7-8 घंटे की कठिन सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को सिम्स में 20 दिन तक भर्ती रखा गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसकी देखभाल की। इलाज के बाद, मरीज को रेडियोथेरेपी (एक्स-रे सिकाई) के लिए रायपुर भेजा गया।  

    इनका रहा विशेष योगदान
    यह जटिल ऑपरेशन सिम्स के दंत-रोग विभाग के प्रमुख डॉॅ.भूपेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। इस ऑपरेशन में डॉ. संदीप प्रकाश, डॉ. जंडेल सिंह ठाकुर, डॉ. हेमलता राजमणि, डॉ. केतकी कीनीकर, डॉ. प्रकाश खरे और डॉ. सोनल पटेल शामिल थे। निश्चेतना विभाग के डॉॅ.राकेश निगम और उनकी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

    डॉक्टरों की सलाह: तंबाकू व मद्य पान से बचें
    दंत-रोग विभाग के एचओडी डॉ. संदीप प्रकाश ने बताया कि तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है। यदि इसे समय रहते ठीक नहीं किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकती है। इस मामले में चौथे चरण में पहुंच चुकी युवती का समय पर इलाज कर उसे नया जीवन दिया गया। लोगों से आग्रह है कि वे तंबाकू व मद्य पान से बचें । 

    News Desk

    Related Posts

    राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम…..

    August 10, 2026

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..

    August 10, 2026

    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना….

    August 10, 2026

    विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल, कहा – छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार…

    August 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा…..

    August 10, 2026

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..

    August 10, 2026

    राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम…..

    August 10, 2026

    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना….

    August 10, 2026

    विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल, कहा – छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार…

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.