Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली-NCR में कोहरे के कारण 15 उड़ानें रद्द, 507 फ्लाइट्स प्रभावित
    राज्य

    दिल्ली-NCR में कोहरे के कारण 15 उड़ानें रद्द, 507 फ्लाइट्स प्रभावित

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-NCR में कोहरे के कारण 15 उड़ानें रद्द, 507 फ्लाइट्स प्रभावित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: देश में ठंड का दौर जारी है. कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं. दिल्ली-NCR कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है. शुक्रवार को कोहरे के कारण दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई. सबसे ज्यादा हालात IGI अड्डे पर खराब रहे. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुताबिक, कोहरे की वजह से 507 उड़ानें प्रभावित हुईं. इसके अलावा खराब मौसम की वजह से 15 उड़ानों को रद्द तक करना पड़ा है.

    5-6 जनवरी को बारिश

    मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी अफगानिस्तान और आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर बना हुआ है. इसके कारण 5-6 जनवरी को दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में गरज के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश, बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा 4 से 6 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और 5 से 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

    घने कोहरे से दिल्ली के हालात हुए खराब

    शुक्रवार से पूरा उत्तर भारत कोहरे से घिरा हुआ है. दिल्ली में हालात सबसे ज्यादा खराब बने हुए हैं. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बुरी तरह से प्रभावित हुई. जिसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है. शनिवार की सुबह भी कोहरे ने दिल्ली-NCR को अपनी चपेट में ले रखा है. हवाई और सड़क के साथ ही ट्रेन ऑपरेशन पर भी असर पड़ा है. शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं. एयर ट्रैफिक भी इससे अछूता नहीं रहा. मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 4 जनवरी को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा. खासकर सुबह के समय हालात खराब रहेंगे.

    छाया रहेगा घना कोहरा

    मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में देर रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा. शनिवार को उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ इलाकों, असम और मेघालय में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है.

    News Desk

    Related Posts

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    August 12, 2026

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

    August 12, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    August 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.