Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज, चुनाव आयोग 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज, चुनाव आयोग 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज, चुनाव आयोग 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा आज (मंगलवार) 2 बजे होगी. चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है. 2020 में चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को की गई थी. 8 फरवरी को मतदान हुआ था और 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी.

    दिल्ली चुनाव एक ही चरण में होने की उम्मीद है. संभवतः फरवरी के दूसरे हफ्ते के आसपास चुनाव हो. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की देखरेख में यह अंतिम चुनाव हो सकता है. वह 18 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

    चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नजर हैट्रिक पर है. उसने 2015 और 2020 के चुनावों में 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की है. वहीं, बीजेपी पिछले दो विधानसभाओं में 10 भी नहीं जीत पाई थी. दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय है. आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप साथ में लड़े थे, लेकिन विधानसभा चुनाव दोनों ने अलग-अलग लड़ने का ऐलान किया है.

    केजरीवाल की साख दांव पर
    पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली सीट से लड़ रहे हैं. उनकी टक्कर कांग्रेस के संदीप दीक्षित और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से है. केजरीवाल इसी सीट से दिल्ली विधानसभा पहुंचते रहे हैं. नई दिल्ली सीट वीआईपी सीट है. यहां पर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने स्टार नेताओं को उतारा है. ऐसे में लड़ाई रोमांचक हो गई है.

    दूसरी ओर मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की अलका लांबा और दक्षिण दिल्ली के पूर्व बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी से है.

    दिल्ली में कितने मतदाता?
    निर्वाचन आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की, जिसमें घोषणा की गई कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं. 18-19 वर्ष की आयु के 2.08 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे.

    News Desk

    Related Posts

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

    August 11, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….

    August 11, 2026

    विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..

    August 11, 2026

    औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..

    August 11, 2026

    बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

    August 11, 2026

    घर-घर आन-बान और शान से फहराएं तिरंगा- मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

    August 11, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….

    August 11, 2026

    विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..

    August 11, 2026

    औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..

    August 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.