Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में की रनों की बारिश
    खेल

    विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में की रनों की बारिश

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में की रनों की बारिश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     Agni Chopra: कहते हैं जैसा बाप, वैसा बेटा. लेकिन, हमारी इस स्टोरी में बेटा बाप के नक्शेकदम पर ना चलकर अपनी ही कहानी लिखता दिख रहा है. पिता बॉलीवुड के जाने-माने नाम हैं. आमिर खान, संजय दत्त जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुके हैं. लेकिन, बेटे को पिता की तरह फिल्म की नहीं, क्रिकेट का नशा है. वो क्रिकेट की पिच पर रनों का ढेर लगा रहा है. बीते साल तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उसने सर्वाधिक रन के मामले में दुनिया के टॉप 3 बल्लेबाजों में अपना नाम भी लिखाया है. हम यहां मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इंडियट्स और 12th फेल जैसी मशहूर फिल्में देने वाले डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के क्रिकेटर बेटे अग्नि चोपड़ा की बात कर रहे हैं, जो अपनी बल्लेबाजी को लेकर छाए हुए हैं.

    दुनिया के टॉप-3 बल्लेबाजों में अग्नि चोपड़ा
    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अग्नि चोपड़ा मिजोरम के लिए खेलते हैं. इस टीम से खेलते हुए साल 2024 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतने रन मारे कि उनका नाम जो रूट के साथ टॉप-3 बल्लेबाजों की लिस्ट में आ गया. 2024 में दुनिया के जिस बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए, वो नाम इंग्लैंड के जो रूट का रहा. उन्होंने 22 मैचों की 39 पारियों में 55.50 की औसत से 8 शतक के साथ 1998 रन बनाए. रूट के बाद डेविड बेडिंगहम दूसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने 53.27 की औसत से 7 शतक के साथ 1918 रन बनाए. वहीं दुनिया भर के बल्लेबाजों की इस लिस्ट में तीसरा नंबर अग्नि चोपड़ा का रहा.

    शतक और बैटिंग औसत में अग्नि चोपड़ा का कोई सानी नहीं
    अग्नि चोपड़ा की खास बात ये रही कि उनका बैटिंग औसत और शतक दोनों टॉप 2 बल्लेबाजों से बेहतरीन और ज्यादा रहा. साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अग्नि ने 94.94 की औसत से रन बनाए हैं. वहीं उनके बल्ले से सबसे ज्यादा 9 शतक निकलते दिखे. अग्नि चोपड़ा ने 11 मैचों की 20 पारियों में कुल 1804 रन मिजोरम के लिए बनाए हैं.

    भारत की ओर से नंबर वन रहे अग्नि
    दुनिया भर में तीसरा नंबर रखने वाले अग्नि चोपड़ा साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारत के नंबर वन बल्लेबाज रहे. उनके बाद चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा रन भारत की तरफ से बनाए हैं. टॉप 10 में भारत की तरफ से कुल 4 बल्लेबाज शामिल रहे, जिसमें 2 और यशस्वी जायसवाल और करुण नायर रहे.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.