Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»1800 एकड़ जमीनों पर पर्यटन विभाग लाएगा होटलों के प्रोजेक्ट… क्रूज भी चलेगा
    मध्यप्रदेश

    1800 एकड़ जमीनों पर पर्यटन विभाग लाएगा होटलों के प्रोजेक्ट… क्रूज भी चलेगा

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    1800 एकड़ जमीनों पर पर्यटन विभाग लाएगा होटलों के प्रोजेक्ट… क्रूज भी चलेगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । फरवरी माह में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी में एमपीआईडीसी भी जोर-शोर से जुटा है, क्योंकि सबसे अधिक प्रोजेक्ट इंदौर-पीथमपुर और आसपास की जमीनों पर ही आएंगे। इसी के साथ पर्यटन विभाग भी लैंड बैंक बढ़ाने में जुटा है, तो वहीं लगभग 1800 एकड़ जमीनों पर होटलों, रिसोर्ट सहित उससे जुड़े प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। वहीं 120 किलोमीटर क्रूज के संचालन के टेंडर भी बुलाए गए हैं। यह क्रूज नर्मदा नदी में ओंकारेश्वर से लेकर यूनिटी ऑफ स्टेच्यू गुजरात के केवडिय़ा तक चलाया जाना है। इससे वॉटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह शरसी आईलैंड सहित अन्य 14 बोट क्लब भी पर्यटन विभाग ने तैयार किए हैं, जहां पर बोटिंग, जेट स्कीइंग सहित अन्य गतिविधियां होंगी।
    उज्जैन में जहां मेडिकल डिवाइस पार्क और धार में पीएम मित्र टेक्सटाइल अपेरल पार्क विकसित किया जा रहा है, तो उसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में भी वहां से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इंदौर, पीथमपुर में ही मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क भी विकसित किया जा रहा है, तो इकोनॉमिक कॉरिडोर के साथ एमपीआईडीसी सेक्टर-7 को भी विकसित कर रहा है। फरवरी में भोपाल में जो समिट होने जा रही है उसमें सबसे अधिक इंदौर और उसके आसपास से जुड़े प्रोजेक्टों को ही हाईलाइट किया जाएगा, जिसकी तैयारी मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग निगम ने भी शुरू कर दी है। दरअसल, अभी उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और बीते साल ही 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिसके चलते इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर में भी धार्मिक पर्यटन कई गुना बढ़ गया है। इसके साथ ही सिंहस्थ-2028 की तैयारी भी उज्जैन में मुख्यमंत्री ने जोर-सोर से शुरू करवा दी है। पर्यटन विभाग मेहमाननवाजी से जुड़े तमाम प्रोजेक्ट अमल में ला रहा है, जिसमें होटल, रिसोर्ट, मनोरंजन पार्क से लेकर अन्य गतिविधियां रहेंगी, जिसके लिए 700 हेक्टेयर यानी लगभग 1800 एकड़ जमीनों पर ये प्रोजेक्ट लाए जाएंगे, जिसमें इंदौर, उज्जैन, मांडव, ओंकारेश्वर, देवास, ओरछा, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, जबलपुर, छतरपुर, रायसेन सहित अन्य धार्मिक और पर्यटन से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं। इंदौर में भी पर्यटन विभाग के पास 5 एकड़ जमीन कृषि कॉलेज के पास मौजूद है, जहां पर पहले होटल का प्रोजेक्ट था। अब इस जमीन को बेचने या नए सिरे से प्रोजेक्ट बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच इंटर इस्टेट क्रूज सेवा भी शुरू की जाएगी, जिसके लिए टेंडर आमंत्रित भी किए गए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..

    June 24, 2026

    अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर….

    June 24, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री साय सरकार की संवेदनशील पहल से बदल रही भूमिहीन परिवारों की जिंदगी……

    June 24, 2026

    भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे, पीडब्लूडी सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…

    June 24, 2026

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश….

    June 24, 2026

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच……

    June 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..

    June 24, 2026

    अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर….

    June 24, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री साय सरकार की संवेदनशील पहल से बदल रही भूमिहीन परिवारों की जिंदगी……

    June 24, 2026

    भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे, पीडब्लूडी सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.