Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक मंगलवार (15 जनवरी) को संपन्न हुई, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान के दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव निवेश के लिए विदेश यात्रा करेंगे। 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। इसमें इंग्लैंड और जर्मनी के साथ जापान हमारा पार्टनर होगा।

    ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट

    उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से प्रदेश में काफी निवेश आएगा और रोजगार बढ़ेगा। बैठक में ग्वालियर-उज्जैन ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव पास हुआ।

    मछुआरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट बैठक में गरीब कल्याण मिशन पर चर्चा हुई। 2025 तक हर गरीब तक कल्याण के मिशन को पहुंचाने का लक्ष्य है। मछुआरों के लिए नई योजना बनाई जाएगी। मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं सरकार ने मछुआरों के लिए 100 करोड़ का फंड मंजूर किया है।

    पुलिस बैंड के पदों पर होगी भर्ती

    कैबिनेट में फैसला लिया गया कि डायल-100 का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें एक नया एकीकृत सिस्टम बनाया गया है, जिसकी लागत 1565 करोड़ है। सरकार ने डायल-100 को हर गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वहीं हर जिले में पुलिस बैंड के लिए 932 पदों पर भर्ती की जाएगी। मंत्री ने बताया कि सरकारी भवनों पर पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना लागू की जाएगी।

    कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई

    • 24-25 फरवरी को होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जर्मनी-इंग्लैंड के साथ जापान भी होगा भागीदार
    • ग्वालियर-उज्जैन ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स छूट देने का प्रस्ताव पास
    • कैबिनेट बैठक में गरीब कल्याण मिशन पर चर्चा
    • मप्र में गरीब और वंचित लोगों के कल्याण के लिए मिशन
    • 2025 तक हर गरीब तक पहुंचने का लक्ष्य।
    • मछुआरों के लिए नई योजना बनाई जाएगी।
    • जिन मछलियों का अच्छा बाजार है, उन पर काम किया जाएगा।
    • मछुआरों की आय बढ़ाने के मिशन पर काम किया जाएगा।
    News Desk

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री सम्मान प्राप्त डॉ. बुधरी ताती को दी बधाई…

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा, जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर…..

    June 24, 2026

    प्रधानमंत्री के सुशासन की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं हमारी सरकार- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन…..

    June 24, 2026

    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 24, 2026

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री सम्मान प्राप्त डॉ. बुधरी ताती को दी बधाई…

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा, जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर…..

    June 24, 2026

    प्रधानमंत्री के सुशासन की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं हमारी सरकार- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन…..

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.