Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए नियम, 10,000 रुपये का जुर्माना और 3 साल की जेल होगी
    मध्यप्रदेश

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए नियम, 10,000 रुपये का जुर्माना और 3 साल की जेल होगी

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए नियम, 10,000 रुपये का जुर्माना और 3 साल की जेल होगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कुछ ग्राहकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसमें अब ग्राहक पर 10 हजार का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है। आपको बता दें कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है जिसके मुताबिक अगर ग्राहक बिजली चोरी करता है या बिजली बिल का भुगतान नहीं करता है तो इस हालत में बिजली विभाग कनेक्शन काट सकता है। कनेक्शन कटने के बाद अगर कोई ग्राहक बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ता है तो उसे 3 साल की जेल का प्रावधान है। 

    मनमाने तरीके से बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ा तो दर्ज होगी एफआईआर, 3 साल की जेल

    बता दें कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी और बकाया होने पर काटे गए कनेक्शन को दोबारा जोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसके मुताबिक अगर कोई उपभोक्ता खुद से काटे गए कनेक्शन को दोबारा जोड़ता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इतना ही नहीं विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत ऐसे मामलों में छह महीने से तीन साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने का भी प्रावधान है।

    तुरंत कार्रवाई के निर्देश

    अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फील्ड स्टाफ को किसी भी उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    कंपनी वसूलेगी 1 साल का बिल

    आपको बता दें कि बिजली चोरी के मामलों में दिए गए प्रावधान के अनुसार कंपनी 1 साल का बिल वसूलती है। इसके बाद भी समय पर बिल का भुगतान नहीं करने पर कंपनी 15 फीसदी ब्याज वसूल रही है। जानकारी के अनुसार कनेक्शन कटने के बाद दोबारा कनेक्शन जोड़ने वाले उपभोक्ताओं पर दोबारा बिजली चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा।

    इन इलाकों में ज्यादा है बिजली चोरी

    जानकारी के अनुसार शहर के कुछ इलाके बिजली चोरी के मामले में ज्यादा हैं। ये इलाके रडार पर हैं। बिजली कंपनी के भोपाल सिटी सर्किल के उत्तर और पूर्व संभाग के अंतर्गत आने वाले पुराने शहर के कुछ इलाके कंपनी के रडार पर हैं। अधिकारियों की मानें तो इसमें भानपुर, करोंद, चांदबड़, नवाब कॉलोनी, बाजपेयी नगर, मजदूर नगर, ब्लू मून कॉलोनी, बाग फरहत अफजा और जनता क्वार्टर जैसे इलाके शामिल हैं।

    News Desk

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.