Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश की बॉर्डर चेक पोस्ट पर अभी भी हो रही है धड़ल्ले से वसूली
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश की बॉर्डर चेक पोस्ट पर अभी भी हो रही है धड़ल्ले से वसूली

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश की बॉर्डर चेक पोस्ट पर अभी भी हो रही है धड़ल्ले से वसूली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    2 परिवहन सब इंस्पेक्टर ग्वालियर अटैच 

    भोपाल । मध्य प्रदेश में इन दोनों परिवहन विभाग लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। मुख्यमंत्री के आदेश पर चेक पोस्ट बंद कर दी गई थी। लेकिन चेक पोस्ट पर अभी भी करोड़ों रुपए प्रतिदिन की अवैध वसूली हो रही है। 1 माह पहले परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके रिश्तेदारों के पास से करोड़ों रुपए का सोना, नगदी और संपत्ति जप्त हुई है। सौरभ शर्मा एक माह से फरार है। जो डायरी सौरभ शर्मा के यहां से जप्त हुई है। उसमें कई राजनेताओं और बड़े-बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं। तीन जांच एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं। इसके बाद भी चेक पोस्ट मे अवैध वसूली का काम निर्वाध रूप से चल रहा है। इसको लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हल्के मे तरह-तरह की चर्चा हो रही है। 
     रीवा के हनुमान चेकपोस्ट से अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई थी। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने ट्रक ड्राइवर की शिकायत के बाद परिवहन विभाग के दो सब इंस्पेक्टर का तबादला ग्वालियर मुख्यालय कर दिया गया है। 
     ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने यह शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस शिकायत की जांच करने के पश्चात रवि मिश्रा और कुलदीप भार्गव को हनुमना चेक पोस्ट से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय में अटैच करने के आदेश जारी हुए हैं। 
     17 जनवरी की रात एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करके जबरदस्ती वसूली करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। चेक पोस्ट पर बाहरी लोगों द्वारा ड्राइवर के साथ मारपीट कर वसूली की गई थी। इसमें चेक पोस्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर्स ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री के पास शिकायत होने के बाद इसकी जांच का जिम्मा डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर किरण शर्मा को सोंपा गया है। चेक पोस्ट पर ड्राइवर के साथ वसूली के लिए बुरी तरह से मारपीट की गई थी। ड्राइवर को धमकाया गया था। वह मारपीट की रिपोर्ट नहीं करे। इस घटना के बाद ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने इसे गंभीरता के साथ लिया। मुख्यमंत्री को सीधे शिकायत की। इससे स्पष्ट है अभी भी चेक पोस्टों पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी बात का भय नहीं है। एक संगठित गिरोह के रूप में परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से असामाजिक तत्वों का सहारा लेकर अवैध वसूली अभी भी की जा रही है। 

    News Desk

    Related Posts

    उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा…..

    May 8, 2026

    मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से सौंपा आयुष्मान कार्ड…..

    May 8, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद…..

    May 8, 2026

    ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’, ’महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश’…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण…..

    May 8, 2026

    जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..

    May 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा…..

    May 8, 2026

    मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से सौंपा आयुष्मान कार्ड…..

    May 8, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद…..

    May 8, 2026

    ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’, ’महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश’…..

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.