Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»धर्म»षटतिला एकादशी कब है? इस दिन करें यह उपाय, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, हर कष्ट हो जाएंगे छूमंतर!
    धर्म

    षटतिला एकादशी कब है? इस दिन करें यह उपाय, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, हर कष्ट हो जाएंगे छूमंतर!

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    षटतिला एकादशी कब है? इस दिन करें यह उपाय, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, हर कष्ट हो जाएंगे छूमंतर!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    षटतिला एकादशी हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र मानी जाती है. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल षटतिला एकादशी 25 जनवरी, शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन भक्तजन भगवान नारायण की पूजा-अर्चना करके उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरे विधि-विधान से उपवास करता है और भगवान विष्णु की पूजा करता है और साथ ही मां तुलसी के खास मंत्रों का जाप करता है, उसे विशेष पुण्य प्राप्त होता है.

    लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने कहा कि षटतिला एकादशी हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर होता है. इस दिन व्रत रखने, तुलसी माता की पूजा करने और विशेष मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में धन, यश, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. जो भक्त इस व्रत को सच्चे मन से करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं.

    षटतिला एकादशी का महत्व

    षटतिला एकादशी के दिन उपवास रखने और दान-पुण्य करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इस दिन तिल का बहुत अधिक महत्व होता है. ‘षटतिला’ का अर्थ ही है ‘छह प्रकार के तिल’. इस व्रत में तिल से बनी छह चीजों का उपयोग किया जाता है – तिल का स्नान, तिल का उबटन, तिल का हवन, तिल का तर्पण, तिल का दान और तिल से बने भोजन का सेवन. ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन, यश और सौभाग्य की वृद्धि होती है.

    मां तुलसी की पूजा का महत्व

    षटतिला एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है और इसे भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है. तुलसी के पौधे के बिना किसी भी पूजा को पूर्ण नहीं माना जाता. इस दिन प्रातः स्नान के बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए और देसी घी का दीपक जलाकर उनका पूजन करना चाहिए. तुलसी माता के 108 नामों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सभी परेशानियों का अंत होता है

    मां तुलसी के विशेष मंत्र

    षटतिला एकादशी के दिन तुलसी माता के निम्न मंत्रों का जाप करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आ रही हर समस्या दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

    1. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।

    (अर्थ: हे माता तुलसी, आप महाप्रसाद देने वाली और सभी प्रकार के सौभाग्य को बढ़ाने वाली हैं। आप सभी रोग और दुखों को हरने वाली हैं। आपको मेरा बारंबार नमन।)

    2. नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।

    (अर्थ: हे तुलसी माता, आप भगवान विष्णु की प्रिय हैं और सभी पापों का नाश करने वाली हैं। आपको बार-बार नमन।)

    3. ॐ सुभद्राय नमः।

    (अर्थ: शुभद्रा माता को नमन।)

    4. मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी, नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते।

    (अर्थ: हे माता तुलसी, आप भगवान गोविंद को हृदय से आनंद देने वाली हैं। मैं भगवान नारायण की पूजा के लिए आपको चुनता हूं। आपको नमन।)

    5. ॐ सुप्रभाय नमः।

    (अर्थ: सुप्रभा माता को नमन।)

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.