Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एमपीपीएससी भर्ती में पद बढ़ाने पर अगले सप्ताह होगा फैसला
    मध्यप्रदेश

    एमपीपीएससी भर्ती में पद बढ़ाने पर अगले सप्ताह होगा फैसला

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एमपीपीएससी भर्ती में पद बढ़ाने पर अगले सप्ताह होगा फैसला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। 31 दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन के तहत 158 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं हैं। वह पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अभ्यर्थियों ने कहा है कि इस बार एमपीपीएससी सबसे कम पदों पर भर्ती कर रहा है। इन्हें बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि परीक्षा में एक लाख से ज्यादा आवेदन आते हैं।

    एक पद के लिए 200 के बीच मुकाबला

    ऐसे में एक पद के लिए 200 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा, जबकि आयोग ने पद बढ़ाने के संबंध में विभागों को मांग पत्र पहले ही भेज दिया है। अगले सप्ताह होने वाली बैठक में पद बढ़ाने पर चर्चा होगी। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय विभाग स्तर पर होता है। इस संबंध में इन विभागों को पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक उन्होंने पदों को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं। ऐसे पत्र मिलने के बाद विभाग परीक्षा से पहले ही पद बढ़ा सकता है। पीएससी 2025 की परीक्षा 16 फरवरी को होगी।

    17 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

    बता दें कि आयोग ने पीएससी-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर 10 एसडीएम, 22 डीसीपी, एक वाणिज्य कर अधिकारी, एक वित्त सेवा, दो सहायक निदेशक जनसंपर्क, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, पांच वाणिज्य कर निरीक्षक समेत 158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। 17 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।

    700 से अधिक पद भरे जाने हैं

    इस बीच अभ्यर्थियों ने पद बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू कर दी है। वे पोस्ट के जरिए विभागों के खाली पदों का जिक्र कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक फिलहाल विभिन्न विभागों में 700 से अधिक पद भरे जाने हैं।

    आयोग की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं

    लेकिन आयोग ने पिछले साल पीएससी 2024 का नोटिफिकेशन सिर्फ 50 पदों के लिए जारी किया था। विरोध के बाद 60 पद बढ़ाए गए, फिर 110 पद किए गए। अभ्यर्थियों की मांग है कि पीएससी 2025 में भी पदों की संख्या बढ़ाई जाए। अभ्यर्थियों ने दिसंबर में प्रदर्शन के दौरान यह मुद्दा उठाया था, लेकिन आयोग ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

    विभाग स्तर पर निर्णय

    आयोग के ओएसडी रविंद्र पंचभाई का कहना है कि पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय विभाग स्तर पर लिया जाता है। इस संबंध में इन विभागों को पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक उन्होंने पदों को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं। ऐसे पत्र मिलने के बाद विभाग परीक्षा से पहले ही पदों में बढ़ोतरी कर सकता है। पीएससी 2025 की परीक्षा 16 फरवरी को होगी।

    News Desk

    Related Posts

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026

    राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

    June 23, 2026

    सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

    June 23, 2026

    हर आंगन में समृद्धि की नई उम्मीद: समग्र डेयरी विकास योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री रामविचार नेताम…..

    June 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 64 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

    June 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026

    राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

    June 23, 2026

    सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.