Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में 200 विकेट पूरे किए, दिल्ली के खिलाफ किया कमाल
    खेल

    रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में 200 विकेट पूरे किए, दिल्ली के खिलाफ किया कमाल

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में 200 विकेट पूरे किए, दिल्ली के खिलाफ किया कमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलू ट्रॉफी रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के दूसरे राउंड का आगाज 23 जनवरी से हो गया है। जिसमें इस बार टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी अपने-अपने प्रदेश की टीम से खेलते हुए दिख रहे हैं। इसी में एक नाम मैच विनर ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का भी शामिल है। जो सौराष्ट्र की टीम से खेल रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सौराष्ट्र की टीम ग्रुप-D का हिस्सा है। जिसमें वह एलीट ग्रुप-D में राजकोट के मैदान पर दिल्ली के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। जिसमें रवींद्र जडेजा का गेंद से कमाल देखने को मिला है। जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते सौराष्ट्र की टीम ने दिल्ली की पहली पारी को सिर्फ 188 के स्कोर पर समेट दिया।

    रवींद्र जडेजा: 18वीं बार 5 विकेट हॉल
    सौराष्ट्र की टीम से खेल रहे रवींद्र जडेजा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ महीने गेंद से बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे थे। जिसके बाद अब उनका दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में आया ये प्रदर्शन जरूर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगा। रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में जहां 18वीं बार पंजा खोलने में कामयाब रहे। तो वहीं उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। इसी के साथ जयदेव उनादकट, धर्मेंद्रसिंह जडेजा और कमलेश मकवाना के बाद रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र के लिए चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं। जो 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब रहे हैं। रवींद्र जडेजा अब रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 20वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होंने 3000 से अधिक रन बनाने के साथ 200 विकेट भी हासिल किए हैं।

    जडेजा का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अहम
    टीम इंडिया को 19 फरवरी से शुरू होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। उसमें रवींद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा हैं। जडेजा के फॉर्म को लेकर सभी की नजरें भी थी और उनके 5 विकेट हासिल करने से फैंस ने भी राहत का सांस ली होगी। बता दें कि अभी तक रवींद्र जडेजा ही अकेले ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं। जो एक मैच में 5 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं साल 2013 में जब टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी को जीता था तो जडेजा उस टीम का हिस्सा थे।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सोनल कुमार गुप्ता का व्याख्यान, POCSO व मानव तस्करी पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन, छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चौंपियन….

    April 3, 2026

    महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने महतारी वंदन योजना मददगार : आर्थिक सहायता मिलने से हेमा सिंग बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 3, 2026

    बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल…..

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.