Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»Women’s Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
    खेल

    Women’s Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Women’s Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Women's Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच एशेज का आयोजन किया जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने दो मैच रहते महिला एशेज के खिताब को अपने नाम कर लिया है। पुरुषों और महिलाओं के एशेज में काफी ज्यादा अंतर होता है। जहां पुरुषों के बीच एशेज के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता है। वहीं महिला एशेज के लिए तीन वनडे, तीन T20 और एक टेस्ट मैच खेला जाता है। वनडे और T20 मैच जीतने पर दो अंक और टेस्ट मैच जीतने पर चार अंक मिलते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अंकों के आधार पर खिताब अपने नाम कर लिया है। 

    DLS के तहत जीता खिताब
    ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा के मनुका ओवल में दूसरे T20I में इंग्लैंड को छह रन (DLS) से हराकर महिला एशेज 2025 पर कब्जा कर लिया। एलिसा हीली की कप्तानी में मेजबान टीम ने वनडे सीरीज में इंग्लैंड को धूल चटाते हुए 3-0 से सीरीज जीत ली। T20I में कुछ भी नहीं बदला क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में पहले मैच में आरामदायक जीत हासिल की, उसके बाद सीरीज के दूसरे गेम में भी शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इस मुकाबले को 6 रन जीता।

    185 रन बनाकर जीता मुकाबला
    दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे T20 मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और उन्होंने कीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी अच्छी लय में दिखीं। लेकिन 31 वर्षीय खिलाड़ी 31 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान ताहलिया मैकग्राथ और ग्रेस हैरिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 रनों की शानदार साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को 185 रन बनाने में मदद की। मैकग्राथ ने 35 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए जबकि हैरिस ने 17 गेंदों पर 35* रन बनाए। 

    6 रनों से हार का सामना
    मेहमान टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की, मैया बाउचियर और डेनी वायट-हॉज ने 46 रन की ओपनिंग साझेदारी की। बाउचियर के जाने के बाद वायट-हॉज ने पारी को संभाला और 40 गेंदों पर 52 रन बनाए। हीथर नाइट इस मुकाबले में काफी शानदार फॉर्म में दिखी। वह 19 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रही थी। तब ही बारिश ने मैच में खलल डाला और मैच को रोक दिया गया। उस वक्त इंग्लैंड को जीते कि लिए 5 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन बारिश के कारण मैच फिर से शुरू नहीं हो सका और इंग्लैंड को यह मैच DLS के नियमों के अनुसार 6 रनों से गंवाना पड़ा।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.