Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दिग्विजय बोले- हमने आम आदमी पार्टी को जिताया, जीतू ने जो कहा सोच समझकर कहा
    मध्यप्रदेश

    दिग्विजय बोले- हमने आम आदमी पार्टी को जिताया, जीतू ने जो कहा सोच समझकर कहा

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिग्विजय बोले- हमने आम आदमी पार्टी को जिताया, जीतू ने जो कहा सोच समझकर कहा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार को इंदौर आए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 27 जनवरी को महू (इंदौर) आ रहे हैं। वे यहां अपने आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

    पहली बार हमने आप को जिताया

    यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान हमें पिछड़ों को आगे लाने और सभी धर्मों का सम्मान करने की शिक्षा देता है, लेकिन आरएसएस के लोग इससे आगे जाकर नफरत का माहौल बनाते हैं। दिल्ली चुनाव में भारत गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, यह स्थानीय चुनाव है। हम स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी की सरकार बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि, जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा में दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। यहां खड़गे, राहुल और प्रियंका संबोधित करेंगे।

    पूर्व सीएम ने मीडिया से चर्चा में यह भी कहा

    धार्मिक शहरों में शराब पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि इन शहरों में जुआ, सट्टा और स्मैक पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। भाजपा पार्षद विवाद पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्षद भाजपा के हैं, यह उनका अंदरूनी मामला है। जिसने पीटा उसका बॉस मजबूत होगा और जिसने पीटा उसका बॉस कमजोर होगा। कांग्रेस में कैंसर वाले जीतू पटवारी के बयान पर उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने सोच समझकर ही कहा होगा।

    कूड़ा वहीं जलाया जाएगा, बिल्डरों की उसमें बहुत रुचि है

    यूनियन कार्बाइड के कचरे पर दिग्विजय ने कहा कि यूसीए का कचरा वहीं नष्ट कर देना चाहिए। कोई मुझे बता रहा था कि कोई बिल्डर वहां रुचि ले रहा है, हम उनके लिए जमीन खाली करवा रहे हैं। दिल्ली चुनाव में गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह स्थानीय चुनाव है। हम स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने में मदद की। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति अलग तरीके से होती है। जो लोग व्यापार नहीं करना चाहते, ठेके नहीं लेना चाहते, क्या वे विपक्ष की राजनीति कर सकते हैं? जिन्हें लगा कि सत्ता हमारी नहीं है, वे चले गए।

    भ्रष्ट अधिकारी भाजपा के वेतनभोगी कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं

    ट्रांसपोर्ट बाबू सौरभ शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि लोकायुक्त, ईडी, आईटी सभी सौरभ की तलाश में लगे हैं। यह भाजपा के शासन मॉडल का उदाहरण है। सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को लगता है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हमारे खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए सभी बेईमान-भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के वेतनभोगी कार्यकर्ता बनकर काम करते हैं। पुलिस, राजस्व जैसे सभी विभागों के अधिकारी भाजपा के लिए काम करते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.