Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नए सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री करवाने में छूट रहे पसीने… सॉफ्टवेयर में भी खामी
    मध्यप्रदेश

    नए सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री करवाने में छूट रहे पसीने… सॉफ्टवेयर में भी खामी

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री करवाने में छूट रहे पसीने… सॉफ्टवेयर में भी खामी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । बड़े जोर-शोर दावों के साथ नया सम्पदा पोर्टल-2.0 लॉन्च किया गया और हड़बड़ी में सॉफ्टवेयर से जुड़ी खामियों को ही दूर नहीं किया, जिसके चलते इस नए पोर्टल पर रजिस्ट्री करवाना खासा टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। घंटों इंतजार के बाद जैसे-तेसे दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड होते हैं, तो कभी सर्वर ठप रहता है, तो कभी सॉफ्टवेयर काम करना बंद कर देता है। नतीजतन एक-एक रजिस्ट्री में 3 से 4 घंटे तक का समय भी लग रहा है। दावा तो यह किया गया था कि विदेश में बैठा व्यक्ति भी ऑनलाइन रजिस्ट्री करा सकेगा, मगर दूसरी तरफ विदेश से आए एक व्यक्ति को कल परेशान होकर बिना रजिस्ट्री कराए ही वापस जाना पड़ा।
    पंजीयन विभाग को यह पता था कि नए पोर्टल में रजिस्ट्री करवाने पर समस्याएं आएंगी। यही कारण है कि लॉन्चिंग के बाद कई दिनों तक तो नए पोर्टल पर रजिस्ट्रीयां ही नहीं हुई और अभी भी नए के साथ पुराने पोर्टल के जरिए भी रजिस्ट्रियां करवाई जा रही है। मगर पुराने पोर्टल पर स्लॉटों की संख्या घटा देने से अब उसके जरिए रजिस्ट्री कराने वालों की प्रतीक्षा सूची लम्बी हो रही है और 4-5 दिन से लेकर हफ्तेभर का समय भी लग रहा है, क्योंकि अभी भी अधिकांश लोग पुराने पोर्टल पर ही रजिस्ट्री करवाना चाहते हैं। मगर स्लॉट घटने के कारण आसानी से मिलते नहीं, जिसके चलते मजबूरी में नए पोर्टल सम्पदा-2.0 पर भी रजिस्ट्रियां कराई जा रही है, जिसका स्लॉट तो मिल जाता है, मगर चूंकि सारे दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना पड़ते हैं, उसमें काफी समय लगता है। सर्विस प्रोवाइडर से लेकर रजिस्ट्री कराने वालों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। हालांकि पोर्टल-2.0 पर होने वाली रजिस्ट्रियों के दस्तावेज गुणवत्तापूर्ण और रंगीन रहते हैं, जिससे यह पहचानने में आसानी रहती है कि कौन-सी रजिस्ट्री असली है और कौन-सी फोटोकॉपी। वरना अभी पुराने पोर्टल पर होने वाली रजिस्ट्री का दस्तावेज असल और नकल यानी फोटो कॉपी एक जैसा ही दिखता है। नए पोर्टल को लॉन्च करते वक्त पंजीयन विभाग ने बढ़-चढक़र दावे किए, जिसमें कहा गया कि घर बैठे और यहां तक कि विदेश में रहने वाले लोग भी बिना पंजीयन विभाग आए ऑनलाइन रजिस्ट्री करवा सकेंगे। वहीं गवाह को भी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जबकि हकीकत में अभी ये सारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि थोड़ा-सा भी लोड बढऩे पर सम्पदा का नया पोर्टल ठप पड़ जाता है। सर्वर के धीमी गति से चलने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर की खामियां भी मुसीबत बढ़ाती है। विदेश से आए व्यक्ति को एक रजिस्ट्री करवाना थी, 4 से 5 घंटे इंतजार किया, मगर मॉडगेज की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते लंदन से आए व्यक्ति को चूंकि शाम की ही फ्लाइट से जाना था, इसलिए बिना रजिस्ट्री के ही लौटना पड़ा। जबकि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक स्टाम्प ड्यूटी सरकार द्वारा वसूली जाती है। बावजूद इसके रजिस्ट्री कराने वालों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती। यहां तक कि हेल्प डेस्क में भी फोन लगाने पर यही जवाब मिलता है कि अभी कुछ समस्या चल रही है और थोड़ा समय लगेगा। घर बैठे छोड़, अभी पंजीयन विभाग के दफ्तर में घंटों बैठने के बाद भी रजिस्ट्री आसानी से होने के दावे झूठे ही साबित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे सॉफ्टवेयर सहित अन्य खामियों को दूर किया जा रहा है और यही कारण है कि अभी नए-पुराने दोनों पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्री करवाने का विकल्प दिया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.