Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राजनीती»कड़ी एंटी-इनकम्बेंसी वाली सीटों पर केजरीवाल का खासा फोकस……………रोज तीन रैलियां कर रहे 
    राजनीती

    कड़ी एंटी-इनकम्बेंसी वाली सीटों पर केजरीवाल का खासा फोकस……………रोज तीन रैलियां कर रहे 

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कड़ी एंटी-इनकम्बेंसी वाली सीटों पर केजरीवाल का खासा फोकस……………रोज तीन रैलियां कर रहे 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली चुनाव में रोज तीन रैलियां कर रहे हैं। बीते शाम को उन्होंने हरि नगर के घंटा चौक पर एक रैली को संबोधित किया। यहां महिला मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। रैली के मंच के पीछे सफेद झंडों पर लाल बैट का निशान लहराता दिखा। ये झंडे आप की मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लो के विद्रोह को दिखा रहे थे।   
    रैली खत्म होते ही साफ हो गया कि आखिर हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में आप को केजरीवाल के बूस्टर डोज की जरूरत क्यों पड़ी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में पार्टी के आंतरिक सर्वे में ढिल्लो और उनके परिवार के खिलाफ कड़ी एंटी-इनकम्बेंसी निकलकर सामने आई। इसकारण आप ने ढिल्लो की जगह सुरिंदर सेतिया को टिकट दे दिया। 
    केजरीवाल ने कहा, सेतिया के पास मेरा डायरेक्ट नंबर है। वे आपकी समस्या मुझसे सीधे साझा करने और हल करने का काम करने वाले है। उन्होंने कहा, आप दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इसके बाद केजरीवाल ने मादीपुर में राखी बिड़लान और राजौरी गार्डन में धनवती चंदेला के लिए भी रैलियां कीं।   
    गौरतलब है कि राखी को मंगोलपुरी से मादीपुर शिफ्ट किया गया है, क्योंकि मंगोलपुरी में एंटी-इनकम्बेंसी और उनके अनुकूल माहौल नहीं था। वहीं, मादीपुर में उनके विपक्षी उनके खिलाफ उन्हें बाहरी उम्मीदवार बताकर प्रचार कर रहे हैं। राजौरी गार्डन में आप का सामना बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा से है। सिरसा बीजेपी के प्रमुख सिख चेहरों में से एक हैं और 2017 से 2020 के बीच दिल्ली के सबसे अमीर विधायक भी थे। उन्होंने 2017 उपचुनाव में आप को हराया था।  आप के शीर्ष सूत्रों के अनुसार पार्टी ने रणनीति बनाई है कि केजरीवाल की रैलियां और जनसभाएं ऐसी सीटों पर हों जहां जीत सुनिश्चित की जा सके या जहां जीत का मार्जिन बहुत कम है। ऐसी सीटों की संख्या 18 से 21 के बीच हो सकती है। दिल्ली चुनाव की घोषणा के बाद इस हफ्ते से केजरीवाल ने अपनी जनसभाएं शुरू की हैं। वे हर रोज तीन सभाएं या स्ट्रीट मीटिंग कर रहे हैं। अब तक उन्होंने पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी, आदर्श नगर और विश्वास नगर जैसी सीटों पर जनसभाएं की हैं। 
    जहां विश्वास नगर बीजेपी का गढ़ रहा है और इस सीट पर जीतने की कोशिश की जा रही है, वहीं पटपड़गंज में पार्टी अवध ओझा के जरिए सीट हासिल करना चाहती है। त्रिलोकपुरी में आप ने मौजूदा विधायक को बदलकर अंजना पर्चा को उतारा है और आदर्श नगर में जीत का मार्जिन बढ़ाने का लक्ष्य है। आने वाले दिनों में केजरीवाल दक्षिण दिल्ली के देवली और पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा में रैलियां करने वाले है। बता दें कि जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

    May 6, 2026

    सुशासन की मिसाल : आवेदन देने पहुँची महिला को मौके पर ही मिली डिजिटल किसान किताब: मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.