Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»रोहित-गुप्टिल की सूची में शामिल हुए बटलर पर सूर्यकुमार की परफॉरमेंस पर खड़े हुए सवाल
    खेल

    रोहित-गुप्टिल की सूची में शामिल हुए बटलर पर सूर्यकुमार की परफॉरमेंस पर खड़े हुए सवाल

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित-गुप्टिल की सूची में शामिल हुए बटलर पर सूर्यकुमार की परफॉरमेंस पर खड़े हुए सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई में खेला गया। टीम इंडिया ने यह मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। भारत ने 166 रनों का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हालांकि, इस मैच में चर्चा का विषय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला चलना रहा। वह महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले साल टी20 कप्तान बनाए जाने के बाद से सूर्यकुमार की फॉर्म में गिरावट आई है। यह हम नहीं, बल्कि उनके आंकड़े बता रहे हैं। सूर्यकुमार तीनों फॉर्मेट में से सिर्फ टी20 में ही भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उनका बल्ला नहीं चल रहा है। यही वजह है कि उन्हें शनिवार को साल 2024 की बेस्ट टी20 टीम में भी जगह नहीं दी गई। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का शानदार फॉर्म जारी है। चेन्नई में 45 रनों की पारी खेलने के बाद वह रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल की खास लिस्ट में शामिल हो गए। सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

    भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से 12 मैचों में सिर्फ 242 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 22 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 165.75 का रहा है। इस दौरान वे सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा पाए हैं। टी20 विश्व कप 2024 के बाद गौतम गंभीर के कोच बनने पर सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया था, लेकिन जिम्मेदारी के चलते वे कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2023 में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 48.87 की औसत और 155.96 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए। इनमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, साल 2022 में उन्होंने 31 पारियों में 46.56 की औसत और 187.44 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इनमें दो शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 2024 में उन्होंने 17 पारियों में 26.81 की औसत और 151.59 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। इस साल सूर्यकुमार दो पारियों में 12 रन ही बना पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120 और औसत छह रहा है। वे दो में से एक पारी में खाता भी नहीं खोल पाए।

    कप्तान बनने से पहले और बाद का प्रदर्शन

    सूर्यकुमार ने मार्च 2021 में टी20 डेब्यू किया था। तब से लेकर पिछले साल यानी 29 जून 2024 को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल तक उन्होंने भारत के लिए 65 पारियों में 43.33 की बेहतरीन औसत और 167.74 की स्ट्राइक रेट से 2340 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि कप्तान बनने के बाद से उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो सूर्यकुमार ने 11 पारियों में 22 की औसत और 165.75 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं। भारत को अगले साल घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप खेलना है और सूर्यकुमार के लिए फॉर्म में आना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज सबसे अच्छा मौका है।

    बटलर खास लिस्ट में शामिल

    वहीं, जोस बटलर ने भी दूसरे टी20 में अच्छी पारी खेली और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, लेकिन इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। बटलर ने पहले टी20 में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे टी20 में उन्होंने दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 गेंदों पर 45 रन बनाए। तीन छक्के लगाकर बटलर ने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के भी पूरे कर लिए। वह टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा 205 छक्कों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं, मार्टिन गुप्टिल 173 छक्कों के साथ दूसरे और यूएई के मोहम्मद वसीम 158 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बटलर के नाम 151 छक्के हैं। उन्हें दूसरे टी20 में अक्षर पटेल ने आउट किया था। अक्षर के खिलाफ बटलर का रिकॉर्ड हाल फिलहाल में अच्छा नहीं रहा है। 2024 से दोनों टी20 में पांच मौकों पर आमने-सामने आए हैं। इस दौरान बटलर ने अक्षर की 17 गेंदों का सामना किया है और 23 रन बना पाए हैं। इन पांच में से तीन मौकों पर अक्षर ने बटलर को आउट किया है।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.