Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»राम कथा के जानेमाने कथावाचक मोरारी बापू अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने सबसे बड़े दानदाता…
    देश

    राम कथा के जानेमाने कथावाचक मोरारी बापू अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने सबसे बड़े दानदाता…

    By January 22, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राम कथा के जानेमाने कथावाचक मोरारी बापू अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने सबसे बड़े दानदाता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छह दशकों से भी ज़्यादा समय तक रामायण का प्रचार-प्रसार करने के लिए जाने जाने वाले बापू ने बहुत ही शानदार काम कर खुद को एक बार फिर से साबित कर दिया है।

    उन्होंने कुल18.6 करोड़ रुपये का दानसेवा किया है। इतनी बड़ी सहायता राशि जो भारत में 11.30 करोड़ रुपये, यूके और यूरोप से 3.21 करोड़ रुपये साथ ही अमेरिका, कनाडा तथा कई अन्य देशों से 4.10 करोड़ रुपये के योगदान से इकट्ठी की गई थी।

    अगस्त 2020 में, कोविड-19 जैसे मुश्किल के समय में जब गुजरात के पिठोरिया में एक ऑनलाइन कथा हुई थी। उस दौरान मोरारी बापू ने जनता को अपील की थी।

    उस अपील में मोरारी बापू ने राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने की अपनी गहरी इच्छा व्यक्त की, जो उनकी अन्तर आत्म से उभरी थी। उसके बदले ये उदार धन इकट्ठा हुआ।

    अयोध्या में राम मंदिर के लिए 18.6 करोड़ रुपये का योगदान देकर बापू सबसे बड़े दानदाता बने 

    भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्य में राम की नगरी पुष्प और रोशनी से सज चुकी है। मोरारी बापू इस साल 24 फरवरी से 3 मार्च तक अयोध्या में राम कथा करेंगे।

    मोरारी बापू ने बताया कि, ”हमने मात्र 15 दिनों में राम जन्मभूमि ट्रस्ट को लगभग 11.3 करोड़ रुपये पहले ही सौंप दिए थे। बाकी रकम जो विदेशों से जुटाई गई है उसे आवश्यक क्लियरेंस सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

    और इस साल फरवरी में जब मैं कथा करूंगा तो राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को बकाया राशि दे दी जाएगी। कुल मिला कर दानसेवा 18.6 करोड़ रुपये है।”

    मोरारी बापू ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय अक्टूबर 2023 में बरसाना में चल रही एक राम कथा के दौरान उनसे मिलने आए थे।

    “श्री चंपत राय जी ने मुझे 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया। उन्होंने मुझे राम लला के अभिषेक के बाद 24 फरवरी से  03 मार्च तक अयोध्या में कथा करने के लिए भी आमंत्रित किया था।”

    मोरारी बापू ने अयोध्या के नए राम मंदिर में तीन पवित्र ग्रंथों – वेद, वाल्मिकी रामायण और गोस्वामी तुलसीदास के रामचरित मानस को नए सिरे से स्थापित करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा “ऐसा नहीं है कि मुझसे पूछा गया है, लेकिन मुझे लगता है कि वेद भगवान, वाल्मिकी जी की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास जी की राम चरित मानस को अयोध्या में राम मंदिर में रखा जाना चाहिए”।

    राम मंदिर का उद्घाटन “खुशी के पल”
    राम कथा सुनाने, राम नाम जपने और राम काम करते हुए 64 सालों की तपस्या के बाद सम्मानित मोरारी बापू ने राम मंदिर के उद्घाटन पर अपना उत्साह दिखाते हुए बताया कि, “मेरा दिल खुशी से भर गया है क्योंकि राम मंदिर बनने जा रहा है। 

    इन दिनों मेरे रगों में उल्लास दौड़ रहा है, मेरा हृदय खुशी से धड़क रहा है।” मोरारी बापू जो अयोध्या विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने स्थायी आह्वान और राम मंदिर के निर्माण में अपने अटूट विश्वास के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पहले भी बार-बार कहा है, “भगवान राम किसी एक संप्रदाय या एक देश के नहीं हैं, वह तो पूरी दुनिया के हैं।”

    2018 में अयोध्या में अपनी राम कथा के दौरान मोरारी बापू ने कहा था कि “स्वीकार और संवाद की नीव पर राम मंदिर बनेगा।” हमें इन दो ईंटों को नींव में रखना होगा।”

    राम को समर्पित जीवन
    मोरारी बापू की आध्यात्मिक यात्रा 14 साल की उम्र में तलगाजार्डा में एक बरगद के पेड़ के नीचे राम कथा सुनाने से शुरू हुई। इन वर्षों में, उन्होंने अपनी पहुंच को काफी आगे तक बढ़ाया है।

    उन्होंने 1976 में नैरोबी, केन्या में पहली बार कथा वाचन के साथ विश्व स्तर पर कथा का संचालन किया। हाल ही में, उन्होंने 18 दिनों तक ट्रेन से यात्रा कर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में राम कथा का वाचन करते हुए एक दौरा पूरा किया है।

    64 वर्षों से पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के साथ, मोरारी बापू ने कुल 930 राम कथाएँ (भारत में 791 और विदेश में 139) आयोजित की हैं। हर एक कथा नौ दिनों में चुनी गई चौपाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ‘सत्य, प्रेम और करुणा’ का संदेश देती है।

    गैर-व्यावसायिक दृष्टिकोण और परोपकार:
    मोरारी बापू अपनी कथाओं के प्रति गैर-व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाते हैं। वह राम कथा करने के लिए एक पैसा या किसी भी प्रकार की दक्षिणा नहीं लेते हैं। इसके अलावा, सभी कथा समारोह में निःशुल्क शाकाहारी भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है।

    बापू समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने, सबसे वंचितों से भिक्षा स्वीकार करने में विश्वास करते हैं। उनका परोपकार विभिन्न सामाजिक कारणों, बहुत गरीबी और सामाजिक बहिष्कार के शिकार लोगों तक पहुंचने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तक फैला हुआ है।

    दुर्घटना पीड़ितों, यूक्रेन जैसे युद्धग्रस्त क्षेत्रों और केदारनाथ बाढ़, भुज भूकंप और लातूर भूकंप जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित योगदान, मानवीय कारणों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    उन्होंने सबको साथ ले कर चलो वाले अपने दर्शन के अनुसार, यौनकर्मियों और ट्रांसजेंडरों के लिए भी कथाएँ आयोजित की हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 30, 2026

    सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार : अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझते शिशु को बचाया….

    April 30, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026: आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर…..

    April 30, 2026

    हादसे में मृतक परिवार को मिली बड़ी राहत: 2 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई….

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.