Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सीएम डॉ यादव ने की भारतीय राजदूत जॉर्ज से मुलाकात, एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर हुई बात
    मध्यप्रदेश

    सीएम डॉ यादव ने की भारतीय राजदूत जॉर्ज से मुलाकात, एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर हुई बात

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम डॉ यादव ने की भारतीय राजदूत जॉर्ज से मुलाकात, एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर हुई बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    * सीएम डॉ मोहन यादव 31 जनवरी तक जापान यात्रा पर
    * जीआईएस के लिए उद्योगपतियों-निवेशकों को देंगे आमंत्रण
    * लोगों को बताएंगे क्यों करें मध्य प्रदेश में निवेश

    टोक्यो/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात इम्पीरियल होटल में हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। सीएम यादव और जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो। गौरतलब है कि सीएम यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। यह जीआईएस राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होगी। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे। 

    इस मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, मध्य प्रदेश-जापान की मित्रता में एक नया अध्याय। इन्वेस्ट मध्य प्रदेश के तहत ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों के बीच जापान यात्रा के पहले दिन की शुरुआत भारतीय राजदूत श्री सिबी जॉर्ज से सौजन्य मुलाकात के साथ हुई। इसमें जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर चर्चा की गई। जापान और मध्य प्रदेश के बीच औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अवसरों और संभावित आर्थिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए चर्चा हुई.

    प्रवासी भारतीयों ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन 
    बता दें, सीएम यादव आज तड़के ही जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने उन्हें तिलक लगाकर साफा बांधा, एनआरआई समुदाए ने उन्हें पारंपरिक तलवार भी भेंट की, भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद सीएम यादव उद्योगपतियों से मीटिंग करेंगे। सीएम यादव एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क भी जाएंगे। यहां वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। उसके बाद वे सुबह 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो 'सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश' में भाग लेंगे।

    उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। वे यहां उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। वे जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे। और मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओँ पर प्रकाश डालेंगे। प्रमुख उद्योगपतियों में केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।  मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ यादव इस दौरान  टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ चर्चा और लंच करेंगे। सीएम यादव कोब और ओसाका का दौरा भी करेंगे. वे कोब में 'सिस्मेक्स' कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे 'पैनासोनिक एनर्जी' के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.